Last Updated on May 3, 2025 7:44, AM by
Stock market : 2 मई को वोलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स निफ्टी के 24,300 से ऊपर रहने बना रहा और बढ़ के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 259.75 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 80,501.99 पर और निफ्टी 12.50 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,346.70 पर बंद हुआ है। वीकली बेसिस पह देखें तो बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त देखने को मिली है। ये दिसंबर 2024 के बाद की सबसे लंबी बढ़त है। इस हफ्ते सेंसेक्स,निफ्टी और निफ्टी बैंक में 1-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। तेल एवं गैस सूचकांक में रिलायंस इंडस्ट्रीज की लीडरशिप में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है। आरआईएल निफ्टी के टॉप गेनरों में रहा। इस स्टॉक ने 10 फीसदी बढ़त के साथ 5 वर्षों में सबसे अच्छी वीकली बढ़त हासिल की।
असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स में एवीपी टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च ऋषिकेश येदवे का कहना है कि घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले। बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिला। निफ्टी में पहले हाफ में खरीदारी देखने को मिला। लेकिन बाद के हिस्से में मुनाफावसूली देखने को मिला। जिससे यह अंत में 24,347 पर सपाट बंद हुआ।
तकनीकी रूप से देखें निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक स्पिनिंग टॉप कैंडल बनाया, जो ऊपरी स्तरों पर अनिर्णय का संकेत है। वहीं, वीकली चार्ट ने एक मजबूत हरी कैंडल बनाई, जो बाजार में निहित मजबूती का संकेत है। निफ्टी के लिए 24,290 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज के पास स्थित 24,050 के आसपास अगला बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी के 24,590 से ऊपर जाने पर इसमें 24,800-24,850 का स्तर देखने को मिल सकता है।
बैंक निफ्टी इंडेक्स शुक्रवार को सपाट खुला। शुरुआत में खरीदारी देखने को मिली। लेकिन बाद में आईमुनाफावसूली के कारण यह बैंक निफ्टी 55,115 पर सपाट बंद हुआ। डेली चार्ट पर,एक दोजी कैंडल बना है। जबकि वीकली चार्ट पर एक शूटिंग स्टार पैटर्न दिखाई दिया। दोनों चार्ट ऊपरी स्तरों पर अनिश्चितता का संकेत दे रहे हैं। बैंक निफ्टी के लिए 56,000 पर रेजिस्टेंस और 54,450 पर सपोर्ट है। 54,450 से नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। ऐसा न होने पर बैंक निफ्टी 54,450 और 56,000 के बीच रेंजबाउंड कंसोलीशन के मोड में जा सकता है।
मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि पहले आधे कारोबारी सत्र में बाजार में बहुत उतार-चढ़ाव रहा और बैंकिंग और आईटी शेयरों में चुनिंदा खरीदारी के कारण यह करीब 1,000 अंकों तक उछला और फिर सीमित दायरे में बंद हुआ। हाल ही में आई तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और ब्रॉडर मार्केट कमजोर होकर बंद हुए। भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ वार के बीच खराब माहौल के कारण निवेशक इक्विटी मार्केट में बड़ा दांव लगाने से बचते दिखे।
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि इस सप्ताह बेंचमार्क इंडेक्सों में तेजी जारी रही। निफ्टी 1.2 फीसदी ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1300 अंक ऊपर बंद हुआ। इस हफ्ते के दौरान,बाजार ने 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार किया। तकनीकी रूप से,इसने वीकली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई है और डेली चार्ट पर एक अपट्रेंड कॉन्टीन्यूटी फॉर्मेशन बनाए रखा जो काफी हद तक पॉजिटिव है।
अमोल अठावले का मानना है कि 24,200/79900 ट्रेंड-फॉलोइंग ट्रेडर्स के लिए एक सपोर्ट ज़ोन के रूप में काम करेगा। इस स्तर से ऊपर बने रहने तक बाजार 24,600-24,800/81000-81700 में तेजी कायम रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर 24,200/79900 के नीचे जाने पर अपट्रेंड कमज़ोर हो जाएगा। इस स्तर से नीचे गिरने पर बाजार के 200-डे एसएमए या 24,050/79500 तक गिरने की संभावना बढ़ जाएगी। आगे भी गिरावट जारी रह सकती है जिससे निफ्टी 23,900/79000 तक गिर सकता है।
बैंक निफ्टी में डेली और इंट्राडे चार्ट पर एक लोअर टॉप फॉर्मेशन हुआ है। ट्रेडरों के लिए, 55,800 पर तत्काल ब्रेकआउट स्तर होगा। इससे ऊपर जाने पर निफ्टी 56,100-56,500 तक बढ़ सकता है। हालांकि, 54700 के स्तर से नीचे की गिरावट से बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। इस स्तर से नीचे जाने पर बैंक निफ्टी 54,000-53,700 तक गिर सकता है।