Last Updated on May 2, 2025 9:01, AM by
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24396-24429 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24491-24534/24589 पर है। वहीं पहला बेस 24181-24233 पर है जबकि बड़ा बेस 23931(10DEMA)/24044-24110 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एक्सपायरी के चलते रेंज में रहा, आखिरी घंटे में गिरावट छुट्टी के रिस्क से बचने के लिए आई। FIIs की कैश में कम खरीदारी रही। 24400-24500-24600 जोन में कॉल राइटर्स का कब्जा रहा। FIIs ने इंडेक्स खरीदा, नेट शॉर्ट अब सिर्फ 10,000 कॉन्ट्रैक्ट, पुट राइटर्स 24300-24200-24000 का जमावड़ा रहा।
हफ्ते की शुरुआत के मुकाबले अब जियोपॉलिटिकल रिस्क ज्यादा है। ग्लोबल हैंडओवर ठीक, शुरुआत में पहले बेस तक की गिरावट को खरीद सकते हैं। अभी हम एक रेंज में हैं, सभी ट्रेड्स को पहले रजिस्टेंस पर कवर करें। पहले रजिस्टेंस के ऊपर टिके तो दूसरे रजिस्टेंस तक जा सकते हैं। अगर पहला बेस टूटा तो दूसरे बेस तक फिसलेंगे। वीकेंड के चलते दूसरा हाफ अहम, बाजार वीकेंड रिस्क को avoid करेगा।
बैंक निफ्टी पर राय
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55387-55543 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55856-55967/56110 पर है। वहीं पहला बेस 54880-55110 पर है जबकि बड़ा बेस 54325 (10 DEMA)/54551-54771 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 55000 पुट राइटर्स की रेंज में निफ्टी बैंक काफी समय गुजार रहा है। पहले बेस के ऊपर गिरावट को खरीदें, इसके नीचे कोई ट्रेड नहीं है। 55500-55400 जोन में भारी कॉल राइटिंग, पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड को चेक करें। पहले रजिस्टेंस के ऊपर टिके तो 55856 तक की तेजी संभव है। 54880 के नीचे फिसले तो दूसरे बेस तक फिसल सकते हैं।