Last Updated on April 25, 2025 9:49, AM by
गिफ्ट निफ्टी 106 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है। एशिया में भी मजबूती देखने को मिली। डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर कारोबार कर रहा। डाओ जोन्स कल करीब 500 अंक चढ़कर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा पौने तीन परसेंट उछला है। 1974 के बाद पहली बार S&P500 में इतनी तेजी दिखी।
टैरिफ पर कब बनेगी बात?
चीन ने कहा कि अमेरिका के कोई बातचीत नहीं हो रही है। US के साथ बातचीत की खबरें निराधार है। आज सुबह उनकी एक बैठक हुई। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कौन हैं।
ट्रेड डील पर स्कॉट बेसेंट
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत, साउथ कोरिया के साथ डील जल्द संभव है। भारत डील करने वाला पहला देश हो सकता है। दक्षिण कोरिया के साथ शर्तें अगले सप्ताह तय हो सकती हैं।
अल्फाबेट में तेजी
कंपनी ने अनुमान से अच्छे Q1 नतीजे पेश किए। 2025 में एड कारोबार में थोड़े दबाव की आशंका है।
अमेरिका में घटेगी ब्याज दर?
अमेरिकी फेड में गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने कहा कि टैरिफ से नौकरियों का घटना जरूरी है। नौकरियां घटी तो दरें घट सकती हैं। क्लीवलैंड फेड की प्रेसिडेंट बेथ हैमैक ने कहा कि संकेत सही रहे तो जून में दरें घट सकती हैं। 58% लोगों को जून में कटौती की उम्मीद है। वहीं जेपी मॉर्गन के मुताबिक फेड को दरों में तेजी से कटौती करनी पड़ सकती है।
क्रूड में तेजी लौटी
ब्रेंट का भाव फिर $67 के करीब पहुंचा है। कीमतों में लगातर दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। WTI का भाव भी $63 के करीब पहुंचा है। यूक्रेन पर रूस के हमले से तेजी आई। रूस ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है।
बाजार के लिए अहम खबरें
US डॉलर 100 को पार करने की कोशिश में है। सोने में निचले स्तर पर कुछ खरीदारी दिखी। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड घटकर फिर से 4.3% के करीब पहुंचा है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 106.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 35,527.39 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.00 फीसदी चढ़कर 19,880.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ 22,256.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ3,303.54 के स्तर पर दिख रहा है।