Last Updated on April 22, 2025 12:28, PM by
मुंबई20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार 21 अप्रैल को सेंसेक्स 855 अंक चढ़कर 79,408 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 273 अंक चढ़ा, ये 24,125 के स्तर बंद हुआ।
वहीं बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। ये 1,014 अंक चढ़कर 55,304 पर बंद हुआ। बैंकिंग के अलावा आज IT और मेटल शेयर्स में भी बढ़त रही।

बाजार में तेजी की 4 वजह:
- यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
- भारत के विपरीत चीन को अमेरिका की तरफ से टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।
- विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 17 अप्रैल को FIIs ने 4,667 करोड़ के शेयर खरीदे। बीते हफ्ते FIIs ने टोटल ₹14,670 करोड़ के शेयर खरीदे।
- आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का मुख्य कारण बैंकिंग शेयरों में आई तेजी है। ICICI बैंक और HDFC बैंक के चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों से बैंकिंग सेक्टर में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना है। जहां ICICI बैंक का शेयर 1436 रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया तो वहीं HDFC बैंक में करीब 1.5% की तेजी है। यस बैंक का शेयर 5% चढ़ा है।
एशियाई बाजर में मिलाजुला कारोबार
- आज (21 अप्रैल) एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 450 अंक (1.30%) की गिरावट रही। कोरिया के कोस्पी 2,488 के स्तर पर फ्लैट बंद हुआ।
- चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.45% की तेजी रही, ये 3,291 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हुआ।
- 17 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.33% और नैस्डेक कंपोजिट 0.13% गिरकर बंद हुए। जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.13% की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ।
17 अप्रैल को बाजार में 2% तक तेजी देखने को मिली
शेयर बाजार में गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही थी। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ था।
