Uncategorized

सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 75,612 के स्तर पर ओपन: निफ्टी भी 50 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 75,612 के स्तर पर ओपन:  निफ्टी भी 50 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

Last Updated on February 21, 2025 9:32, AM by Pawan

 

सेंसेक्स आज यानी 21 फरवरी को 123 अंक की गिरावट के साथ 75,612 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 22,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.46% की गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.0053% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.96% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.77% की तेजी है।
  • 20 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,311.55 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,907.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 19 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.01% की गिरावट के साथ 44,176 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.43% गिरकर 6,117 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.47% गिरा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 20 फरवरी को सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 22,913 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 599 अंक चढ़कर 46,054 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में गिरावट और 28 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के बैंकिंग, IT, फार्मा और FMCG सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top