Uncategorized

RVNL के शेयर में आज 15% की तेजी: शेयर बढ़कर ₹383 पर पहुंचा, कंपनी को ₹554.46 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला

RVNL के शेयर में आज 15% की तेजी:  शेयर बढ़कर ₹383 पर पहुंचा, कंपनी को ₹554.46 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला

 

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर में आज (19 फरवरी) करीब 15% की तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी का शेयर 14.93% बढ़कर 383 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबार बंद होने पर यह 11.86% की तेजी के साथ 372.90 रुपए पर बंद हुआ।

 

एक दिन पहले RVNL को रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (कर्नाटक) से 554.46 करोड़ रुपए का काम मिला है। इस वजह से ही कंपनी के शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है।

RVNL का मार्केट कैप ₹77.57 हजार करोड़

RVNL का मार्केट कैप 77.57 हजार करोड़ रुपए है। कंपनी के शेयर ने एक साल में अपने निवेशकों को 40.06% रिटर्न दिया है। बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 14% और छह महीने में 35% गिरा है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक सरकार के पास 72.84% हिस्सेदारी थी।

तीसरी तिमाही में RVNL का मुनाफा 13.1% गिरा

RVNL का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 13.1% गिरकर ₹311.6 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कॉन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹358.6 करोड़ रहा था।

कंपनी के ऑपरेशन से कॉन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 2.6% की गिरावट हुई है। ये ₹4,567.4 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की तीसरी तिमाही में रेवेन्यू ₹4,689.3 करोड़ रहा था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top