Last Updated on November 14, 2025 11:32, AM by Pawan
आज बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। अमेरिका के शेयर बाजारों में गुरुवार को आई गिरावट का असर घरेलू मार्केट में भी दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स 418.53 अंक यानी 0.50% की गिरावट के साथ 84,060.14 अंक पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर गिरावट के साथ खुले। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 81.50 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 25,797.65 अंक पर ट्रेड कर रहा है।