Last Updated on November 8, 2025 8:58, AM by Pawan
कल की बड़ी खबर हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2025 से जुड़ी रही। इसके मुताबिक, भारत की 191 धनी शख्सियतों ने पिछले साल 10,380 करोड़ रुपए दान दिए। इसमें HCL टेक के फाउंडर शिव नाडर एक बार फिर देश के सबसे बड़े परोपकारी रहे हैं।
दूसरी खबर दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी और टेक जायंट इलॉन मस्क के बारे में रही। टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ इलॉन मस्क के लिए अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज शर्तों के साथ मंजूर कर दिया है। यह पैकेज 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹83 लाख करोड़) का है।
बीते दिनों उन्होंने टेस्ला के तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान उनके ऑप्टिमस रोबोट की मदद से गरीबी मिटाने का दावा किया। उन्होंने कहा- ये गरीबी को खत्म करने और एडवांस्ड हेल्थकेयर को सबके लिए आसानी से उपलब्ध बनाने में बड़ा रोल निभा सकता है।
वहीं, हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो एक्सट्रीम 125R का नया टॉप वैरिएंट लॉन्च किया। जो, भारत में डुअल चैनल ABS वाली पहली 125CC बाइक बन गई है। इसकी कीमत 1,04,500 रुपए है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- साप्ताहिक छुट्टी के चलते आज शेयर बाजार बंद है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
1. मस्क ने रोबोट के साथ डांस किया VIDEO: रोबोट आर्मी बनाएंगे, इससे गरीबी मिटाने का दावा; 1 ट्रिलियन डॉलर वेतन पैकेज मंजूर

टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ इलॉन मस्क के लिए अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज शर्तों के साथ मंजूर कर दिया है। यह पैकेज 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹83 लाख करोड़) का है।
वोटिंग में 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने हां कहा, जिसमें मस्क के 15% शेयर्स शामिल नहीं थे। ये पैकेज अब उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना सकता है।
2. HCL फाउंडर नाडर फिर भारत के सबसे बड़े परोपकारी बने: रोज ₹7.4 करोड़ दान किए; अंबानी दूसरे नंबर पर, महिलाओं में रोहिणी निलेकणी टॉप पर

भारत की 191 धनी शख्सियतों ने पिछले साल 10,380 करोड़ रुपए दान दिए। एडलगिव-हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2025 के मुताबिक, HCL टेक के फाउंडर शिव नाडर एक बार फिर देश के सबसे बड़े परोपकारी रहे हैं। पिछले साल रोजाना औसतन 7.4 करोड़ रुपए दान दिए। साल में कुल 2,708 करोड़ दान किए।
रिलायंस के मुकेश अंबानी दूसरे और बजाज ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। अडाणी 5वें नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा दान देने वालों की सूची में 24 महिलाएं हैं। इनमें इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन निलेकणी की पत्नी रोहिणी निलेकणी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 204 करोड़ रुपए दान किए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. हीरो एक्सट्रीम 125R प्रीमियम कंप्यूटर बाइक लॉन्च: डुअल चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल वाली भारत में पहली 125CC मोटरसाइकिल, कीमत ₹1.04 लाख

हीरो मोटोकॉर्प ने आज (7 नवंबर) हीरो एक्सट्रीम 125R का नया टॉप वैरिएंट लॉन्च किया है। इसके साथ ही ये भारत में डुअल चैनल ABS वाली पहली 125CC बाइक बन गई है। स्पोर्टी बाइक में क्रूज कंट्रोल, कलर TFT डिस्प्ले और 3 राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
इसकी कीमत 1,04,500 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है, जो इसके सिंगल चैनल ABS वाले मौजूदा टॉप वैरिएंट से 9 हजार रुपए ज्यादा है। हीरो एक्सट्रीम 125R अपने सेगमेंट में होंडा हॉर्नेट CB125, TVS रेडर और बजाज पल्सर N125 को टक्कर देती है।
4. सोना 21 दिन में ₹10,774 सस्ता: 10 ग्राम की कीमत ₹1.20 लाख हुई, चांदी 24 दिन में ₹29,825 गिरी; फेस्टिव डिमांड कम होने से घटी कीमतें

सोने की कीमत 21 दिन में 10,774 रुपए घटकर आज 1,20,100 रुपए प्रति10 ग्राम पर आ गई है। 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,30,874 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 7 नवंबर को सोने की कीमत में 570 रुपए की गिरावट हुई। इससे पहले गुरुवार को इसके दाम 1,20,670 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
5. पिरामल फाइनेंस के शेयर 12% ऊपर लिस्ट: कंपनी अफोर्डेबल हाउसिंग पर फोकस करेगी; अंबानी फैमिली लिस्टिंग में पहुंची

पिरामल फाइनेंस के शेयर 7 नवंबर को NSE पर 12% ऊपर ₹1,260 पर लिस्ट हुए। इसका डिस्कवर्ड प्राइस ₹1,124 रुपए था। पिरामल एंटरप्राइजेस (PEL) के मर्जर के बाद ये लिस्टिंग हुई है। PEL के शेयरों की 23 सितंबर से ट्रेडिंग बंद हो चुकी है।
अंबानी फैमिली से रिलायंस फाउंडेशन की चेरपर्सन निता अंबानी उनकी बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ मौजूद रहीं। पिरामल फैमिली से अजय पिरामल, डॉ. स्वाति पिरामल, नंदिनी पिरामल और आनंद पिरामल की पत्नी ईशा अंबानी अपने बच्चों के साथ मौजूद रहीं।
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

