Markets

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Last Updated on November 7, 2025 11:45, AM by Khushi Verma

Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत देखने को मिल रहे हैं। FIIs की लगातार छठे दिन कैश में बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया भी कमजोरी है। वहीं AI कंपनियों को लेकर बढ़ती फिक्र और रोजगार के आंकड़ों से US इंडेक्सों में तेज गिरावट आई है। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब दो परसेंट फिसला है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारत से ट्रेड डील पर अच्छी बात जारी-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप में अपने एक बयान में कहा है भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अच्छी बात हो रही है। उन्होंने कहा भारत ने रुस से तेल लेना बंद कर दिया है। उन्होंने PM मोदी को अच्छा इंसान बताया है।

 

भारती एयरटेल में ब्लॉक डील लॉन्च

भारती एयरटेल में आज 10,350 करोड़ रुपए ब्लॉक डील हुई है। प्रोमोटर एनटिटी Pastel Ltd ने हिस्सा बेचा है। इसकी फ्लोर प्राइस 2030 रुपए प्रति शेयर तय की गई ह

अपोलो हॉस्पिटल्स, Q2 नतीजे अनुमान से अच्छे

अपोलो हॉस्पिटल्स ने दूसरी तिमाही में अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 25 परसेंट तो आय में 13 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। मार्जिन में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं ल्यूपिन के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 73 परसेंट बढ़ा है। मार्जिन मे भी जोरदार उछाल देखने को मिला है।

निफ्टी की तीन कंपनियों के नतीजे आज

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की तीन कंपनियां बजाज ऑटो, हिंडाल्को , ट्रेंट आज रिजल्ट पेश करेंगी। बजाज ऑटो का एडजेस्टेड मुनाफा 11% बढ़ सकता है। वहीं, मार्जिन फ्लैट रह सकते हैं। साथ ही, डिवीज लैब, टोरेंट फार्मा समेत वायदा की 8 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

14 नवंबर इंफोसिस बायबैक की रिकॉर्ड डेट

इंफोसिस के बायबैक तारीख का एलान हो गया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर तय की गी है। कंपनी 1800 रुपए के भाव से 18000 करोड़ वैल्यू के शेयरों को बॉय बैक करेगी।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए। मंगलवार की तरह तकनीकी कंपनियों में भी बिकवाली फिर से शुरू हो गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 397.35 अंक या 0.84% ​​गिरकर 46,913.65 पर, एसएंडपी 500 75.91 अंक या 1.12% गिरकर 6,720.38 पर और नैस्डैक कंपोजिट 445.80 अंक या 1.90% गिरकर 23,053.99 पर बंद हुआ।

US में नौकरी का संकट

अक्टूबर में छंटनी 1.53 लाख के पार निकली। महीने दर महीने आधार पर छंटनी 183% और सालाना आधार पर 175% बढ़ी है। 2003 के बाद सबसे ज्यादा छंटनी हुई। 2025 छंटनी के लिहाज से 2009 के बाद सबसे खराब रहा। टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे ज्यादा छंटनियां हुई।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 123.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.30 फीसदी की गिरावट के साथ 49,712.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.45 फीसदी गिरकर 27,772.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.09 फीसदी की गिरकर26,196.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 4,001.24 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार पांचवें दिन अपनी बिकवाली जारी रखी और 6 नवंबर को उन्होंने 3263 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 9वें दिन अपनी खरीद को बढ़ाया और उन्होंने उसी दिन 5283 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी खरीदी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top