Last Updated on November 7, 2025 8:41, AM by Pawan
कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। भारत अब रूस से कच्चे तेल के आयात में कटौती करने की तैयारी कर रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सरकार ने यह फैसला अमेरिका के रूस पर नए प्रतिबंधों के बाद लिया है।
वहीं, सोने-चांदी के दाम में गुरुवार (6 नवंबर) को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 251 रुपए बढ़कर 1,20,670 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 2,092 रुपए बढ़कर 1,48,242 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. रूस से कच्चे तेल का आयात घटाने की तैयारी: रिलायंस रूस की सरकारी कंपनी से तेल खरीदना बंद करेगी; अमेरिकी प्रतिबंधों का असर

भारत अब रूस से कच्चे तेल के आयात में कटौती करने की तैयारी कर रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सरकार ने यह फैसला अमेरिका के रूस पर नए प्रतिबंधों के बाद लिया है।
दरअसल अमेरिका ने रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट और लुकोइल के साथ सभी तरह के लेन-देन को प्रतिबंधित कर दिया था। ये प्रतिबंध 21 नवंबर से लागू हो रहे हैं।
डेटा रिसर्च फर्म केप्लर के मुताबिक भारत के प्रमुख रिफाइनर अब इन्हीं अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट से तेल खरीद बंद करेगी।
2. चांदी ₹2,092 बढ़कर ₹1.48 लाख किलो हुई: सोना ₹251 महंगा होकर ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, इस साल ₹44,508 बढ़े दाम

सोने-चांदी के दाम में गुरुवार (6 नवंबर) को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 251 रुपए बढ़कर 1,20,670 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी 2,092 रुपए बढ़कर 1,48,242 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,46,150 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
3. पतंजलि ने दूसरे ब्रांड के च्यवनप्राश को धोखा कहा: डाबर की शिकायत पर हाईकोर्ट बोला- फ्रॉड की जगह लो क्वालिटी कह लो, क्या दिक्कत है

पतंजलि एक बार फिर अपने विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गई है। दरअसल, कंपनी ने च्यवनप्राश के ऐड में दूसरी कंपनियों के ब्रांड को धोखा कहा था। इसको लेकर डाबर इंडिया ने पतंजलि पर मानहानि और अनफेयर कॉम्पिटीशन का केस किया है।
गुरुवार (6 नवंबर) को दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस तेजस करिया ने कहा कि ऐड में दूसरे ब्रांड्स को ‘धोखा’ कहना गलत है, क्योंकि ये शब्द नकारात्मक और अपमानजनक है। फिलहाल कोर्ट ने विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगाने पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
4. होंडा की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल WN7 रिवील: 600CC इंजन के बराबर पावरफुल ईवी फुल चार्ज में 140km चलेगी, कार की तरह पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन

जापानी टू-व्हीलर कंपनी होंडा ने गुरुवार (6 नवंबर) को इटली के मिलान में चल रहे मोटर शो ECIMA-2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइल WN7 फुल स्पेसिफिकेशंस के साथ रिवील कर दी है। कंपनी का दावा है कि ईवी 600cc पेट्रोल बाइक के बराबर पावरफुल है और फुल चार्ज में 140km चलेगी।
5. वर्ल्डकप विनिंग टीम को सिएरा SUV गिफ्ट देगी टाटा: तीन डिस्प्ले और पैनारॉमिनक सनरूफ जैसे फीचर्स, लेवल-2 ADAS सेफ्टी के साथ 25 नवंबर को लॉन्चिंग

टाटा मोटर्स अपनी अपकमिंग SUV सिएरा का पहला बैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गिफ्ट करेगी। भारतीय वूमन्स टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के मैदान पर साउथ अफ्रीका की विमेंस टीम को 52 रन से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
कंपनी ने ऐलान किया कि वह हर टीम मेंबर को सिएरा का टॉप मॉडल देगी। भारत में इसे 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।
अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें
31 दिसंबर तक PAN को आधार से लिंक करें: ऐसा नहीं करने पर पैन डीएक्टिवेट हो जाएगा, यहां देखें लिंक करने की प्रोसेस

अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड अपने आधार से लिंक नहीं किया है, तो अब देर न करें। 31 दिसंबर 2025 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से डीएक्टिवेट हो जाएगा। फिर आप इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल नहीं कर पाएंगे, आपको रिफंड नहीं मिलेगा। यहां तक कि आपकी सैलरी खाते में आने या SIP जैसे निवेश में परेशानी हो सकती है।
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

