Last Updated on November 1, 2025 11:46, AM by Khushi Verma
3 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में निवेशकों के पास 4 नए IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक Groww IPO मेनबोर्ड सेगमेंट का है। यह 4 नवंबर को खुल रहा है। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 पब्लिक इश्यू- Lenskart Solutions और Studds Accessories भी हैं। जहां तक नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 5 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हो सकती है। आइए जानते हैं डिटेल…
नए खुल रहे IPO
Billionbrains Garage Ventures IPO (Groww IPO): मेनबोर्ड सेगमेंट में यह इश्यू 4 नवंबर को खुल रहा है। इसमें 95-100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 150 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकेंगे। क्लोजिंग 7 नवंबर को होगी। शेयर BSE, NSE पर 12 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Shreeji Global FMCG IPO: 85 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 4 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। शेयर NSE SME पर 12 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 120-125 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है।
Finbud Financial IPO: कंपनी 71.68 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू 6 नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को बंद होगा। बोली 140-142 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लगेगी। लॉट साइज 1,000 शेयर है। IPO बंद होने के बाद क्लोजिंग NSE SME पर 13 नवंबर को होगी।
Curis Lifesciences IPO: इसमें 7 से 11 नवंबर के बीच 120-128 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पैसे लगाए जा सकेंगे। लॉट साइज 1000 शेयर है। IPO का साइज 27.52 करोड़ रुपये है। शेयर NSE SME पर 14 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
पहले से खुले IPO
Studds Accessories IPO: 455.49 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 30 अक्टूबर को खुला था। अभी तक 5 गुना भरा है। क्लोजिंग 3 नवंबर को होगी। प्राइस बैंड 557-585 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 25 शेयर है। कंपनी BSE, NSE पर 7 नवंबर को लिस्ट हो सकती है।
Lenskart Solutions IPO: यह 31 अक्टूबर को खुला और फुली सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी 7,278.02 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। 4 नवंबर को इश्यू बंद होने के बाद शेयर BSE, NSE पर 10 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 382-402 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर है।
किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 3 नवंबर को NSE SME पर Jayesh Logistics की लिस्टिंग हो सकती है। 4 नवंबर को BSE SME पर Game Changers Texfab के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। 6 नवंबर को Orkla India के BSE, NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन BSE SME पर Safecure के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। 7 नवंबर को BSE, NSE पर Studds Accessories की लिस्टिंग हो सकती है।