Last Updated on October 31, 2025 9:46, AM by Khushi Verma
मुंबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल सेंसेक्स 593 अंक गिरकर 84,404 पर बंद हुआ था।
हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 80 अंक की तेजी है, ये 25,950 पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी है। मारुति, TCS और भेल के शेयर्स ऊपर हैं। NTPC, टाटा स्टील और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी है। NSE के ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स में तेजी है। वहीं, मीडिया, मेटल और फार्मा में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.21% चढ़कर 51,948 पर और कोरिया का कोस्पी 0.40% ऊपर 4,103 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.80% गिरकर 26,071 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.63% नीचे 3,961 पर कारोबार कर रहा है।
- 30 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.23% गिरकर 47,522 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.57% और S&P 500 0.99% गिरकर बंद हुए।
30 अक्टूबर को DIIs ने 2,469 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 30 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 3,077.59 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,469.34 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹4,422.45 करोड़ और घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹45,725.58 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
- सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
कल सेंसेक्स 593 अंक गिरकर 84,404 पर बंद हुआ
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 30 अक्टूबर को सेंसेक्स 593 अंक गिरकर 84,404 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 176 अंक की गिरावट रही, ये 25,878 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 नीचे बंद हुए। एयरटेल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में 1.5% तक की गिरावट रही। L&T और BEL चढ़कर बंद हुए।
निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट रही। NSE के सभी इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा IT, FMCG, फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे।

———————————–
ये खबर भी पढ़ें…
इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद: रेंज 25,600 से 26,200 के बीच रह सकती है, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे

सोमवार 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिका की भारत-चीन के साथ ट्रेड डील, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे
 
													
																							 
																								
												
												
												 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						 
													 
						