Uncategorized

गूगल का रेवेन्यू पहली बार ₹9 लाख करोड़ पार: जियो यूजर्स के लिए ₹35,000 का AI सब्सक्रिप्शन फ्री; सोना की कीमत 13 दिन में ₹11255 घटी

गूगल का रेवेन्यू पहली बार ₹9 लाख करोड़ पार:  जियो यूजर्स के लिए ₹35,000 का AI सब्सक्रिप्शन फ्री; सोना की कीमत 13 दिन में ₹11255 घटी

Last Updated on October 31, 2025 7:25, AM by Khushi Verma

 

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर गूगल से जुड़ी रही। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने सितंबर 2025 तिमाही में पहली बार 100 बिलियन डॉलर (करीब ₹9.06 लाख करोड़) का रेवेन्यू हासिल किया है।

 

वहीं, सोना के दाम में 30 नवंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,009 रुपए गिरकर 1,19,619 रुपए हो गई है। बुधवार को सोने के दाम 1,20,628 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. गूगल का रेवेन्यू पहली बार ₹9 लाख करोड़ पार: गैराज में था पहला ऑफिस, राम श्रीराम शुरुआती निवेशक; आज 3 ट्रिलियन की कंपनी

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने सितंबर 2025 तिमाही में पहली बार 100 बिलियन डॉलर (करीब ₹9.06 लाख करोड़) का रेवेन्यू हासिल किया है।

CEO सुंदर पिचाई ने इसे ‘माइलस्टोन क्वार्टर’ बताया। सर्च, यूट्यूब और क्लाउड जैसे सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ हुई। 5 साल पहले कंपनी का तिमाही रेवेन्यू 50 बिलियन डॉलर था।

2.सोना ₹1,009 गिरकर ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:13 दिन में कीमत ₹11255 कम हुई, चांदी आज ₹150 बढ़कर ₹1,46,783 किलो बिक रही

सोना के दाम में 30 नवंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,009 रुपए गिरकर 1,19,619 रुपए हो गई है। बुधवार को सोने के दाम 1,20,628 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी 150 रुपए बढ़कर 1,46,783 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 29 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम थी।

इससे पहले इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,71,275 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। ऑल टाइम हाई बनाने के बाद से अब तक 13 दिनों में ही सोना 11,255 रुपए और चांदी 24,492 रुपए सस्ती हो चुकी है।

3. जियो यूजर्स के लिए ₹35,000 का AI सब्सक्रिप्शन फ्री:18-25 साल के यूजर्स जैमिनी प्रो इस्तेमाल कर सकेंगे; जानें इसे क्लेम करने का तरीका

भारत में अब 18 से 25 साल के जिओ यूजर्स को फ्री में जैमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके लिए रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड ने गूगल के साथ पार्टनरशिप की है। इस प्रीमियम सर्विस की कीमत ₹35,000 है, जो यूजर्स को 18 महीने के लिए बिना किसी शुल्क के मिलेगी।

इस प्लान में स्टूडेंट्स को जेमिनी 2.5 Pro जैसे एडवांस्ड AI टूल्स, 2TB क्लाउड स्टोरेज से लेकर वीडियो बनाने के लिए Veo 3 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह ऑफर आज से शुरू हो गया ह

4. अडाणी पावर का मुनाफा 11% कम हुआ:दूसरी तिमाही में यह ₹2,953 करोड़ रहा, कमाई ₹14,308 करोड़ रही; इस साल 54% चढ़ा शेयर

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पावर लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में ₹2,953 करोड़ का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह -11.37% कम हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹3,332 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY26) के दौरान अडाणी पावर ने संचालन से 13,457 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल यह 13,339 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर इसमें कोई बड़ा चेंज नहीं है। कंपनी ने आज यानी गुरुवार (30 अक्टूबर) को Q2 के नतीजे जारी किए हैं।

5. स्विगी का घाटा 74% बढ़ा:जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट लॉस ₹1,092 करोड़ पहुंचा; शेयर इस साल 23% गिरा

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी का जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट लॉस यानी शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 74% बढ़कर ₹1,092 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹626 करोड़ का घाटा हुआ था। वहीं कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी 54% की बढ़ोतरी हुई है।

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 5,561करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹3,601 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था।

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top