Last Updated on October 29, 2025 9:25, AM by Pawan
कल की बड़ी खबर 8वें वेतन आयोग से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर को 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस यानी शर्तों को मंजूरी दे दी है। अब कमीशन के गठन के बाद ये अपनी सिफारिशें 18 महीने के अंदर देगा। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से नया वेतन मान लागू हो सकता है।
वहीं रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्री को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड से बाहर कर दिया गया है। 6 में से तीन ट्रस्ट्रीज ने री-अपॉइंटमेंट के खिलाफ वोट डाला है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. केंद्र ने 8वें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी दी: एक जनवरी से लागू हो सकता है, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को फायदा होगा

केंद्र सरकार ने मंगलवार, 28 अक्टूबर को 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस यानी शर्तों को मंजूरी दे दी है। अब कमीशन के गठन के बाद ये अपनी सिफारिशें 18 महीने के अंदर देगा। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से नया वेतन मान लागू हो सकता है।
हालांकि, पुराने ट्रेंड को देखते हुए सिफारिशों को पूरी तरह इम्प्लीमेंट होने में 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यानी, कर्मचारियों को 17-18 महीने का एरियर एकमुश्त या किस्तों में मिलेगा। इससे 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।
2.रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री टाटा ट्रस्ट से बाहर: इसकी टाटा संस में 66% हिस्सेदारी; जो TCS, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की होल्डिंग कंपनी

रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्री को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड से बाहर कर दिया गया है। 6 में से तीन ट्रस्ट्रीज ने री-अपॉइंटमेंट के खिलाफ वोट डाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डेरियस खंबाटा, प्रमित झावेरी और जहांगीर एचसी जहांगीर ने सहमति में वोट डाला, लेकिन नोएल टाटा समेत 3 ने उनके री-अपॉइंटमेंट के खिलाफ वोट डाला है।
3.आधार कार्ड नागरिकता, निवास और जन्म तिथि का सबूत नहीं:यह सिर्फ आइडेंटिटी प्रूफ है, UIDAI ने क्लैरिफिकेशन दिया

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने साफ किया है कि 12 अंकों वाला आधार नंबर सिर्फ पहचान का सबूत है, नागरिकता का नहीं। इसके अलावा UIDAI ने यह भी कहा है कि आधार कार्ड जन्म तिथि यानी डेट-ऑफ-बर्थ का भी प्रूफ नहीं है।
दरअसल, आधार कार्ड अब लगभग हर जरूरी सेवा से जुड़ चुका है, लेकिन कई लोग अभी भी कन्फ्यूजन में हैं कि क्या यह जन्म तिथि या भारतीय नागरिकता का सबूत बन सकता है। ऐसी ही अफवाहों को खत्म करने के लिए UIDAI ने यह क्लैरिफिकेशन दिया है।
4. रूसी तकनीक से भारत में बनेंगे सिविल एयरक्राफ्ट SJ-100:HAL और रूस की सरकारी कंपनी में समझौता; UDAN स्कीम के लिए गेम चेंजर हो सकता है

रूस के SJ-100 सिविल कम्यूटर एयरक्राफ्ट अब भारत में भी बनेंगे। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ एक MoU साइन किया है। ये छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी देने वाली UDAN स्कीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
ये MoU 28 अक्टूबर को मॉस्को में साइन हुआ है। HAL के प्रभात रंजन और PJSC-UAC के ओलेग बोगोमोलोव ने इसे साइन किया। HAL के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील और PJSC-UAC के डायरेक्टर जनरल वादिम बदेका की मौजूदगी में ये हुआ।
5. सोना ₹3,034 और चांदी ₹3,135 सस्ती हुई: 8 दिन में गोल्ड की कीमत ₹11,541 और चांदी की ₹27,334 कम हुई, जानें 3 वजह

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अक्टूबर को भारी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोने की कीमत 3,034 रुपए घटकर ₹1,18,043 पर आ गई है। इससे पहले इसके दाम 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी 3,135 रुपए गिरकर ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसकी कीमत ₹1,45,031 प्रति किलोग्राम थी।
6.एपल की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पार:ये भारत की GDP के बराबर, iPhone-17 की लॉन्चिंग के बाद कंपनी का शेयर 15% बढ़ा

एपल का मार्केट कैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 353 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। यह आंकड़ा भारत की GDP के बराबर है। IMF के मुताबिक, भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है।
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

