Uncategorized

एनवीडिया की मार्केट वैल्यू पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर पार: ऐसा करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी, यह आंकड़ा भारत की GDP से ₹90 लाख करोड़ ज्यादा

एनवीडिया की मार्केट वैल्यू पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर पार:  ऐसा करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी, यह आंकड़ा भारत की GDP से ₹90 लाख करोड़ ज्यादा

Last Updated on October 29, 2025 21:48, PM by Pawan

 

सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 453 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एनवीडिया यह आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी भी बन गई है।

 

यह आंकड़ा भारत की GDP से भी ज्यादा है। IMF के मुताबिक, भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट और एपल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी हैं।

माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4.03 ट्रिलियन डॉलर यानी 356 लाख करोड़ रुपए है। वहीं एपल 4.02 ट्रिलियन डॉलर यानी 355 लाख करोड़ रुपए की मार्केट वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर है। एक दिन पहले ही एपल ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

दुनिया की टॉप-5 वैल्यूएबल कंपनी

कंपनी मार्केट कैप डॉलर में मार्केट कैप रुपए में
एनवीडिया 5.13 ट्रिलियन 453 लाख करोड़
माइक्रोसॉफ्ट 4.03 ट्रिलियन 356 लाख करोड़
एपल 4.02 ट्रिलियन 355 लाख करोड़
अल्फाबेट (गूगल) 3.25 ट्रिलियन 287 लाख करोड़
अमेजन 2.45 ट्रिलियन 216 लाख करोड़

सोर्स – नैस्डेक

एनवीडिया का शेयर आज 4.5% चढ़ा

आज 29 अक्टूबर को एनवीडिया का शेयर कारोबार के दौरान 4.5% की तेजी के साथ 210 डॉलर यानी 18,534 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जिसके चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर पहली बार 5.13 ट्रिलियन डॉलर के पार हो गया।

दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म

एनवीडिया पहले से ही दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है। NVIDIA के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। ये हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं। एनवीडिया ने अपने AI एक्सेलरेटर को अपग्रेड किया है।

GPU को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है कंपनी

एनवीडिया एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। 1993 में जेन्सेन हुआंग, कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोव्स्की ने इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में है।

एनवीडिया गेमिंग, क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और प्रोफेशनल एप्लिकेशन्स के लिए चिप को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है। इसके साथ-साथ व्हीकल्स, रोबोटिक्स और अन्य उपकरणों में भी उसके चिप सिस्टम का इस्तेमाल होता है।

कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग की नेटवर्थ 15.39 लाख करोड़

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग 174.4 बिलियन डॉलर यानी 15.39 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

एपल की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पार: ये भारत की GDP के बराबर, iPhone-17 की लॉन्चिंग के बाद कंपनी का शेयर 15% बढ़ा

एपल का मार्केट कैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 353 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह आंकड़ा भारत की GDP के बराबर है। IMF के मुताबिक भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top