Last Updated on October 28, 2025 22:50, PM by Pawan
Fertilizer subsidy : आज होने वाली कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। रबी सीजन के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला आया है। इससे फर्टिलाइजर कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए 28,000 करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक NPK फर्टिलाइजर के लिए सब्सिडी को मंजूरी मिल गई है। दोपहर 3 बजे कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी जाएगी।
फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार तेजी
इस खबर के चलते फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार तेजी आई है। चंबल फर्टिलाइजर 2.05 रुपए यानी 0.42 फीसदी की तेज के साथ 488 रुपए के पार दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 493.75 रुपए और दिन का लो 485.05 रुपए है। हालांकि Coromandel Int 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,234.80 रुपए पर कारोबार कप रहा है। वहीं, Fert and Chem में 2.24 फीसदी के तेजी दिख रही है। यह स्टॉक 904.95 रुपए पर कारोबार कर रहा है। Deepak Fert भी 4.01 फीसदी की बढ़त के साथ 1,518.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। Madras Fert भी 1.75 फीसदी की तेजी के साथ 82.57 रुपए पर कारोबार कर रहा है।