Uncategorized

सोना आज ₹1,913 और चांदी ₹1,631 सस्ती हुई: 8 दिन में सोने की कीमत ₹10,420 घटी, चांदी में ₹25 हजार की गिरावट

सोना आज ₹1,913 और चांदी ₹1,631 सस्ती हुई:  8 दिन में सोने की कीमत ₹10,420 घटी, चांदी में ₹25 हजार की गिरावट

Last Updated on October 28, 2025 16:32, PM by Pawan

 

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोने की कीमत 1,913 रुपए घटकर ₹1,19,164 पर आ गई है। इससे पहले इसके दाम 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी में 1,631 रुपए की गिरकर ₹1,43,400 प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसकी कीमत ₹1,45,031 प्रति किलोग्राम थी।

 

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,19,164
22 ₹1,09,154
18 ₹89,373
14 ₹69,711

सोर्स: IBJA (28 अक्टूबर, 2025)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,22,610 ₹1,12,350
मुंबई ₹1,22,460 ₹1,12,250
कोलकाता ₹1,22,460 ₹1,12,250
चेन्नई ₹1,23,280 ₹1,13,000
जयपुर ₹1,22,610 ₹1,12,350
भोपाल ₹1,22,510 ₹1,12,250
पटना ₹1,22,510 ₹1,12,250
लखनऊ ₹1,22,610 ₹1,12,350
रायपुर ₹1,22,460 ₹1,12,250
अहमदाबाद ₹1,22,510 ₹1,12,250

सोर्स: goodreturns (28 अक्टूबर, 2025)

8 दिन में 10,420 रुपए सस्ता हुआ था सोना सोने की कीमत पिछले 8 दिनों में 10,420 रुपए घटकर आज 1,19,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 19 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,29,584 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो से गिरकर 1,43,400 रुपए पर आ गई है।

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के 3 कारण

  1. भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना: दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।
  2. ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमें गिरावट आई है।
  3. प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट (कीमतें ज्यादा बढ़ जाना) जोन में पहुंच चुकी थीं। इसलिए ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।

इस साल सोना ₹43,002 और चांदी ₹69,014 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 43,002 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब ₹1,19,164 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 57,383 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब ₹1,43,400 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top