Your Money

Bank Holiday: छठ पूजा के कारण 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानियें कहां-कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच

Bank Holiday: छठ पूजा के कारण 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानियें कहां-कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच

Last Updated on October 24, 2025 15:29, PM by Pawan

Bank Holiday: देश में अब चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक शनिवार से मंगलवार तक कई राज्यों में बंद रहेंगे। दरअसल, शनिवार से छठ का त्योहार शुरू होने वाला है। छठ का त्योहार चार दिन तक चलता है। ऐसे में बैंक कई राज्यो में 4 दिन बंद रहेंगे।

4 दिन बंद रहेंगे बैंक

कल 25 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है। चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। 26 अक्टूबर को बैंक रविवार के कारण बंद रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को बैंक छठ पूजा के कारण बंद रहेंगे। देश में छठ का त्योहार शनिवार 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।

छठ पूजा का त्योहार

छठ पूजा सूर्य भगवान की उपासना का त्योहार है, जो दीपावली के छह दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा में लोग उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान की दीर्घायु की कामना करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में भक्त कठोर नियमों का पालन करते हैं। व्रती बिना जल पिए व्रत रखता है, नदी या तालाब के किनारे पूजा करता है और शाम-सुबह सूर्य को अर्घ्य देता है।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

25 अक्टूबर – चौथा शनिवार

26 अक्टूबर – रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

बैंक छुट्टियों का कारण

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top