Last Updated on October 20, 2025 9:46, AM by Khushi Verma
मुंबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन तेजी है। सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 84,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल शेयर्स में थोड़ी गिरावट है।
एशियाई बाजारों में तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1,396 अंक (3%) चढ़कर 48,978 पर और कोरिया का कोस्पी 48 अंक ऊपर 3,797 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 608 अंक (2.41%) चढ़कर 25,855 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 26 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,866 पर कारोबार कर रहा है।
- 17 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 238 अंक चढ़कर 43,968 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 117 अंक चढ़कर 22,679 पर और S&P 500 6,664 पर फ्लैट बंद हुआ।
पिछले हफ्ते बाजार में तेजी रही थी
इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी 17 अक्टूबर को भी शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 484 अंक चढ़कर 83,952 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 124 अंक की तेजी रही, ये 25,709 के स्तर पर बंद हुआ।

