Last Updated on October 9, 2025 12:05, PM by Pawan
सोना खरीदना भारत में शुभ माना जाता है, खासकर शादी, धनतेरस और अक्षय तृतीया जैसे मौकों पर, लेकिन सोने के अलग-अलग कैरेट (24K, 22K, 18K, 14K) को समझना जरूरी है, ताकि आप ठगी से बचें और सही निवेश कर सकें. 2025 में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख से ऊपर प्रति 10 ग्राम है. ये तो सभी जानते ही हैं कि कैरेट सोने की शुद्धता बताता है.तो आइए, जानें कि 24, 22, 18 और 14 कैरेट सोना क्या है, यह कैसे तय होता है, पहचानने का तरीका, फायदे और सावधानियां
कैरेट क्या है?
आपतो बता दें कि कैरेट सोने की शुद्धता का पैमाना होता है. 24 कैरेट सोना 100% शुद्ध होता है, यानी इसमें कोई मिलावट नहीं। 1 कैरेट = 1/24 हिस्सा, इसका मतलब:
-
- 24 कैरेट: 99.9% शुद्ध सोना, गहने बनाने में नरम होंगे
-
- 22 कैरेट: 91.67% सोना + 8.33% तांबा, जिंक (मजबूत गहने) होगा
-
- 18 कैरेट: 75% सोना + 25% अन्य धातु होगी
-
- 14 कैरेट: 58.33% सोना + 41.67% मिलावट होगी
-
- कम कैरेट में तांबा, चांदी या जिंक मिलाकर गहने टिकाऊ बनते हैं,लेकिन 2025 में 22K गहने सबसे पॉपुलर हैं.
कैरेट कैसे तय होता है?
सोने की शुद्धता तय करने के लिए:
-
- रासायनिक टेस्ट: सोने को पिघलाकर एसिड से टेस्ट करते हैं और 24K में कोई बदलाव नहीं होती है.
-
- XRF मशीन: बिना नुकसान के शुद्धता चेक और बड़े ज्वेलर्स इस्तेमाल करते हैं.
-
- BIS स्टैंडर्ड: भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) 24K, 22K, 18K, 14K तय करता है, साथ ही हॉलमार्क सर्टिफिकेशन जरूरी है.
-
- 2025 में BIS ने 6 डिजिट का HUID (हॉलमार्क यूनिक ID) लागू किया.
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
सोने की शुद्धता जांचने के आसान तरीके:
-
- BIS हॉलमार्क: गहने पर 916 (22K), 750 (18K), 585 (14K) लिखा होता है, HUID, BIS लोगो, ज्वेलर कोड चेक करें.
-
- एसिड टेस्ट: ज्वेलर रासायन डालकर टेस्ट करता है, 24K में रंग नहीं बदलताह है.
-
- चुंबक टेस्ट: शुद्ध सोना चुंबक से नहीं चिपकता है,व मिलावट में चिपक सकता है.
-
- रंग और वजन: 24K गहरा पीला, भारी और 14K हल्का पीला होता है.
-
- XRF टेस्ट: सटीक, लेकिन मशीन बड़े ज्वेलर्स के पास.
-
- बिल चेक: खरीदते समय BIS सर्टिफिकेट मांगें.
फायदे
-
- 4K: निवेश के लिए बेस्ट, 99.9% शुद्ध.
-
- 22K/18K: गहने मजबूत, डिजाइन में सुंदर.
-
- 14K: सस्ता, रोजाना पहनने लायक.
-
- टैक्स बेनिफिट: SGB में 2.5% ब्याज.
सावधानियां
बिना हॉलमार्क गहने न लें.
कीमतें चेक करें (MCX रेट्स).
फर्जी ज्वेलर्स से बचें
डिजिटल गोल्ड (Paytm) भी विकल्प.
24K, 22K, 18K, 14K सोने की शुद्धता कैरेट से तय होती है. हॉलमार्क, टेस्ट और सावधानी से सही सोना चुनें और त्योहार पर स्मार्ट निवेश करें.
5 FAQs
Q1. 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट में लगभग 91.6% सोना और बाकी तांबा या जिंक मिलाया जाता है ताकि गहने मजबूत रहें.
Q2. हॉलमार्क सोना कैसे पहचानें?
हॉलमार्क सोने पर BIS लोगो, कैरेट मार्क (916, 750, 585) और 6-अंकों का HUID नंबर होना चाहिए। यह प्रमाण शुद्धता की गारंटी देता है.
Q3. 18 कैरेट और 14 कैरेट सोना किसके लिए बेहतर है?
18K और 14K सोना रोजाना पहनने वाले गहनों के लिए उपयुक्त होता है क्योंकि इनमें मजबूती अधिक होती है और ये 24K से सस्ते होते हैं.
Q4. क्या सोने की शुद्धता घर पर जांची जा सकती है?
हाँ, चुंबक टेस्ट और रंग की पहचान जैसे घरेलू तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन सटीक जांच के लिए BIS प्रमाणित ज्वेलर से टेस्ट करवाएं.
Q5. 2025 में 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है?
2025 में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1.18 लाख प्रति 10 ग्राम है, हालांकि रेट रोजाना MCX मार्केट के अनुसार बदलते हैं.
