Last Updated on October 3, 2025 9:48, AM by Khushi Verma
मुंबई9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,780 के स्तर पर कारोबार कर रह है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर्स में गिरावट और 13 शेयर्स में तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.5% चढ़कर 45,584.54 पर और कोरिया का कोस्पी 2.70% चढ़कर 3,549.21 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.94% गिरकर 27,030.33 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52% चढ़कर 3,882.78 पर कारोबार कर रहा है।
- 02 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% चढ़कर 46,519.72 पर बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 0.39% और S&P 500 में 0.062% की तेजी रही थी।
01 अक्टूबर को DII ने 2,916 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 01 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,605.20 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,916.14 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
- अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।
बुधवार को सेंसेक्स 716 अंक चढ़ा था
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 716 अंक चढ़कर 80,983 पर बंद हुआ। निफ्टी में 225 अंक की तेजी रही, ये 24,836 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर चढ़कर बंद हुए। डीमर्जर के बाद टाटा मोटर्स का शेयर 5.5% चढ़ा था।
कोटक बैंक, ट्रेंट, सनफार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर्स 3.6% चढ़कर बंद हुए थे। बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी रही। NSE का मीडिया इंडेक्स 3.97%, प्राइवेट बैंक 1.97%, फार्मा 1.30%, हेल्थकेयर 1.27% और रियल्टी 1.10% चढ़े। अकेला सरकारी बैंकों का इंडेक्स 0.37% गिरकर बंद हुआ था।

