Uncategorized

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 81,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक फिसला; ऑटो और IT शेयर्स टूटे

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:  ये 81,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक फिसला; ऑटो और IT शेयर्स टूटे

Last Updated on September 25, 2025 9:56, AM by Khushi Verma

 

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 81,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। आज ऑटो, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.20% ऊपर 45,719 पर और कोरिया का कोस्पी 3,471 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% ऊपर 26,603 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% चढ़कर 3,859 पर कारोबार कर रहा है।
  • 24 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37% नीचे 46,121 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 में 0.28% की गिरावट रही।

5 मेनबोर्ड IPO में निवेश का मौका

कंपनी ओपनिंग क्लोजिंग प्राइस बैंड
शेषसाई टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 23 सितंबर 25 सितंबर ₹402 to ₹423
आनंद राठी शेयर 23 सितंबर 25 सितंबर ₹393 to ₹414
ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज 24 सितंबर 26 सितंबर ₹194 – ₹204
BMW वेंचर्स लिमिटेड 24 सितंबर 26 सितंबर ₹94 – ₹99
जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग 24 सितंबर 26 सितंबर ₹220 – ₹232

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 386 अंक गिरकर 81,716 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 113 अंक की गिरावट रही, ये 25,057 पर बंद हुआ था।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top