Your Money

Bank Holiday: शनिवार 20 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ये है RBI की हॉलिडे लिस्

Bank Holiday: शनिवार 20 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ये है RBI की हॉलिडे लिस्

Last Updated on September 19, 2025 22:03, PM by Pawan

Bank Holidays: अगर आप 20 सितंबर 2025 यानी शनिवार को बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस दिन बैंक की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। दरअसल, सितंबर का ये तीसरा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है।

कई बार लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या खुले। खासकर तीसरे शनिवार पर अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं। लेकिन नियम साफ हैं कि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी दिन होता है। वहीं, रविवार और घोषित सरकारी छुट्टियों पर बैंक बंद रहते हैं।

इसलिए अगर आपके पास किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की योजना है, तो आप निश्चिंत होकर कल जा सकते हैं। 20 सितंबर को सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग ब्रांच की सर्विस मिलेगी। आप अपने ट्रांजेक्शन निपटा सकते हैं।

 

वीकली छुट्टियां

त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।

7 सितंबर (रविवार)

13 सितंबर (दूसरा शनिवार)

14 सितंबर (रविवार)

21 सितंबर (रविवार)

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।

सितंबर महीने में छुट्टियां

3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।

4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।

5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।

6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।

12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।

22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।

23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।

30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2025 3 4 5 6 12 22 23 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद
छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top