Last Updated on September 4, 2025 12:03, PM by Khushi Verma
Brokerage on Insurance Stocks : GST कटौती के तोहफे से बाजार का जोश हाई है। निफ्टी करीब 200 अंकों के उछाल के साथ 24900 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। GST कटौती से ऑटो शेयर टॉप गियर में हैं। निफ्टी ऑटो इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा उछला है। 6% से ज्यादा उछाल के साथ M&M वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं आयशर भी तीन परसेंट दौड़ा है।
GST घटने से फैशन, फुटवियर और टेक्सटाइल शेयर भी चले हैं। RELAXO, बाटा और कैंपस फुटवियर में 5-8 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। ट्रेंट और आदित्य बिड़ला फैशन में भी अच्छी खरीदारी हो रही है।
उधर इंश्योरेंस शेयर शुरुआती मुनाफावसूली से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। HDFC LIFE और ICICI प्रूडेंशियल 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं ICICI लोंबार्ड तीन परसेंट चढ़ा है।
इंश्योरेंस शेयरों पर ब्रोकरेज भी बुलिश
इश्योरेंस शेयरों पर अपनी राय देते हुए मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि लाइफ, हेल्थ और सेविंग पॉलिसी पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। GST रिफॉर्म ग्राहकों के लिए पॉजिटिव है। इंश्योरेंस कंपनियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट पर अनिश्चितता बरकरार है। ITC पर राहत नहीं मिलने पर प्रीमियम बढ़ सकता है। इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलने से कंपनियों के मुनाफे पर असर होगा।
CLSA का कहना है कि सरकार ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर GST खत्म कर दिया है। GST खत्म होने से इश्योंरेंस पॉलिसी सस्ती होगी। इंश्योरेंस कंपनियां बिना ITC के GST खर्च उठाएंगी। कपनियां प्रीमियम में 1-4% फीसदी की बढ़त कर सकती हैं। SBI लाइफ का ओपेक्स रेश्यो कम है। थोड़ी बढ़ोतरी जरूरी है
