Markets

21वीं सदी का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म, ये सिर्फ GST कटौती नहीं, ये है सबसे बड़ा सुधार- अनुज सिंघल

21वीं सदी का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म, ये सिर्फ GST कटौती नहीं, ये है सबसे बड़ा सुधार- अनुज सिंघल

Last Updated on September 4, 2025 15:07, PM by Khushi Verma

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

21वीं सदी का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। ये सिर्फ GST कटौती नहीं, ये है सबसे बड़ा सुधार है। 1996 के ड्रीम बजट के बाद सबसे बड़ा सुधार हुआ। आम जनता के लिए नवरात्रि पर ही दिवाली का तोहफा मिला। देश में सिर्फ 2 बड़े GST स्लैब: 5% और 18% होंगे। 28% GST का पूरी तरह खत्म होना सबसे बड़ा पॉजिटिव कदम है। सिर्फ कुछ लग्जरी और सिन गुड्स 40% की ब्रैकेट में होंगे। यहां से कंजम्प्शन को मिलेगा एक बड़ा उछाल संभव है। रेवेन्यू नुकसान को इस्तेमाल करना गलत होगा। रेवेन्यू गेन के बारे में सोचिए। देश में टैक्स compliance बढ़ेगी और खर्चा बढ़ेगा। लंबी अवधि में वॉल्यूम प्रभाव निकट अवधि के नुकसान से कहीं अधिक होगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति

पिछले 3 हफ्तों से हमने कहा कि सिर्फ कंजम्पशन शेयरों में रहें। लगातार हीरो मोटो, TVS, मारुति, अल्ट्राटेक में लॉन्ग रहने की बात हुई। आज बड़े गैप अप में किसी भी शेयर के पीछे नहीं भागें। आज ऊपरी स्तरों पर ट्रेडिंग पोजीशन में मुनाफावसूली आ सकती है। लेकिन कंजम्पशन बास्केट यहां से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। अब यहां से हर गिरावट पर कंजम्पशन स्टॉक्स को जोड़ें। अब यहां से आपको थोड़ा लंबी अवधि का नजरिया रखना होगा। निफ्टी ने 1 साल में निगेटिव रिटर्न दिया है। अगले 1 साल में हो सकता है 12-15% रिटर्न भी मिल जाए। कंजम्पशन बढ़ेगो तो कंपनियों के नतीजे सुधरेंगे। नतीजे अच्छे आएंगे तो FIIs वापस लौटेंगे। FIIs वापस आएंगे तो बाजार में जोरदार तेजी होगी। भारत एक बड़े बुल मार्केट में है, इसमें स्पीड ब्रेकर आते रहेंगे। टैरिफ वॉर, जियोपॉलिटिकल, FIIs शॉर्टिंग ये सब स्पीड ब्रेकर हैं। लेकिन अगर आप लंबी अवधि के खिलाड़ी हैं, तो भारत से बेहतर मार्केट नहीं है।

बाजार: अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

FIIs 8% लॉन्ग और 92% शॉर्ट पर हैं। तो संभव है कि 150 अंकों के गैप अप के बाद भी रैली बढ़े। इंट्राडे में 300-400 अंकों तक की रैली भी संभव है। लेकिन बड़ी शॉर्ट कवरिंग 25,200 के ऊपर ही आएगी। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा शॉर्ट हैं। हो सकता है कि एक बार बैंक निफ्टी में 500-1000 अंकों की रैली आ जाए। आज रैली में प्रॉफिट बुकिंग का जोखिम रहेगा। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी भी है। देखना होगा कि आज गैपअप के बाद क्या होता है। लेकिन आज बड़े गैपअप को चेज न करें। यहां से आपको एक निवेशक के रूप में सोचना होगा। अपनी ट्रेडिंग की लालच को थोड़ा कम रखें। आज की आज ही पैसा बनाना है ऐसा न सोचें। 2-3 साल का नजरिया रखें तभी असली असर दिखेगा।

निफ्टी पर रणनीति

कल हमने लॉन्ग पोजीशन कैरी करने को कहा था। जिन्होंने कैरी किया, वे अपनी श्रद्धा अनुसार ट्रेल/बुक करें। पहला रजिस्टेंस 24,950-25,000 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 पर है। 200 अंकों से बड़े गैपअप के पीछे नहीं भागें। ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हो सकती है। आज की क्लोजिंग देखना अहम होगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक में बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग संभव है । निफ्टी बैंक में 20 DEMA 54,900 पर है। एक बार शायद54,600-54,700 तक की तेजी संभव है। बड़ी तेजी के लिए 54,900 के ऊपर बंद होना जरूरी है। अगर 54,700-54,800 पर रिजेक्शन मिला तो बिकवाली भी आ सकती है। हम 2 दिन से बैंक निफ्टी में ETF खरीदारी की बात कर रहे हैं

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top