Last Updated on August 28, 2025 10:42, AM by Khushi Verma
आज घरेलू शेयर मार्केट पर दिख रहा है। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 इंडेक्स में भी 100 अंक से अधिक गिरावट आई है। बुधवार को गणेश चुतुर्थी के कारण शेयर मार्केट बंद था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स में 850 अंक की गिरावट आई थी।
अमेरिकी टैरिफ
अमेरिका में भारतीय सामान पर 25% अतिरिक्त टैरिफ बुधवार से लागू हो गया। इससे टैक्सटाइल्स, जेम्स एंड जूलरी, कारपेट, फर्नीचर और झींगा इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा मार पड़ने की आशंका है। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.83 फीसदी गिरावट आई। इंडिया वीआईएक्स 5 फीसदी चढ़ गया। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी बैंक इंडेक्स और निफ्टी मेटल में द.9 फीसदी गिरावट आई। जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं
