Last Updated on August 22, 2025 9:59, AM by
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25111-25158 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25209-25247/25273 पर है। वहीं पहला बेस 24966-25012 पर है जबकि बड़ा बेस 24871-24921 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल शुरू में गिरावट में BUY ट्रेड मिला, फिर रेंज में रहा। FII ने कैश/इंडेक्स में खरीदा, शॉर्ट कवर किया, नेट शॉर्ट -1.68 लाख पर रखा। 25000 के पुट में सबसे ज्यादा OI, फिर इसके बाद 24800 पर आया। 25200 के रेंज में कॉल राइटर्स, निफ्टी बैंक के एक्शन में कमी देखने को मिला।
उन्होंने आगे कहा कि बेस-1 पर गिरावट में खरीदने की सलाह (CONTROLLED DIP) होगी। रजिस्टेंस-1 पर ट्रेड चेक करें, यहां रुके तो फिर DIP का इंतजार करें। अगर 25158 के ऊपर टिका तो आगे 25209-25247-25273 संभव है।
बैंक निफ्टी पर राय
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55910-56089पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56289-56409/56587 पर है। वहीं पहला बेस 55510-55687 पर है जबकि बड़ा बेस 55256-55389 पर है।
कल रेंज में रहा, 56000-55500 के बीच फंसा हुआ है। लीडरशिप की कमी, ICICI बैंक की अच्छी क्लोजिंग रही। 56000 पर कॉल राइटर्स हावी, फिर 56200-56500 पर है। 55500 पर पुट राइटर्स, फिर 55200-55000 पर जमें हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अच्छी सफाई/शॉर्ट कवरिंग/मजबूत 56089 के पार आएगा। इस रेंज में ट्रेड सिर्फ बेस-1 (55687-510) जोन में संभव है। बेस-1 पर खरीदें, रजिस्टेंस-1 पर या इसके करीब निकलें। 55510-55389 के नीचे जाने पर गिरावट और गहराएगी।