Markets

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में दबाव, निक्केई करीब 1.5% टूटा

Global Market:  गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में दबाव, निक्केई करीब 1.5% टूटा

Last Updated on August 4, 2025 9:25, AM by Pawan

Global Market: एशिया में दबाव नजर आ रहा है । शुक्रवार को कमजोर जॉब आंकड़ों के बाद अमेरिकी INDICES में तेज बिकवाली रही थी। हालांकि सुबह गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। सितंबर में प्रोडक्शन बढ़ाने के OPEC+ के फैसले से क्रूड कीमतों में नरमी आई। ब्रेंट करीब 3 परसेंट गिरकर 69 डॉलर के करीब पहुंचा है। उधर COMEX GOLD 2 परसेंट उछलकर एक हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है।  रेट कट की संभावना बढ़ने से सोन की चमक बढ़ी है।

अमेरिकी बाजारों का हाल

शुक्रवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। मई 2025 के बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। US कमजोर जॉब डेटा के बाद गिरावट आई। शुक्रवार को टेक शेयरों में भी गिरावट दिखी।

हटाई गईं एरिका

जॉब के आंकडों के बाद ट्रंप ने आदेश दिया। लेब स्टैटिक्स में कमिश्नर एरिका मैकएंटार्फर को बर्खास्त करने का आदेश दिए। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा जॉब के आंकड़े राजनीति से प्रेरित है। जॉब के आंकड़ों में हेराफेरी की गई। रिपब्लिकन, मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे है। पॉवेल भी बेहतर नहीं, देश अच्छा कर रहा।

अमेरिका में घटेगी दर?

बाजार में सितंबर में कटौती की उम्मीद घटी है। अब सिर्फ 40% लोगों को ही कटौती की उम्मीद है। पहले 90% मान रहे थे सितंबर में कटौती होगी। फेड गवर्नर एड्रियाना कुग्लर ने इस्तीफा दिया। अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा दिया।कुग्लर का कार्यकाल जनवरी 2026 में खत्म हो रहा था

फिर पॉवेल पर भड़के ट्रंप

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा एड्रियाना की तरह पॉवेल को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। एड्रियाना जान रही थीं कि वो दरों पर गलत कर रही थीं।

ट्रंप की रूस को चेतावनी

ट्र्ंप ने कहा 8 अगस्त तक यूक्रेन के साथ रूस जंग खत्म करे। बात नहीं मानी तो रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगेंगे।

ट्रंप की धमकी का होगा असर?

ट्रंप की धमकियों पर दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि धमकियां युद्ध की ओर एक कदम है। वो अल्टीमेटम का खेल खेल रहे हैं। अभी मेदवेदेव रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन हैं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 75.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 40,216.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.55 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.54 फीसदी गिरकर 23,309.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 24,559.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.80 फीसदी की बढ़त कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 3,567.02 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top