Markets

Nifty Strategy for Today: 24861-24932 के ऊपर निफ्टी का ट्रेड रेंज बढ़ेगा, जानें बैंक निफ्टी के लिए आज कौन से लेवल हैं अहम

Nifty Strategy for Today: 24861-24932 के ऊपर निफ्टी का ट्रेड रेंज बढ़ेगा, जानें बैंक निफ्टी के लिए आज कौन से लेवल हैं अहम

Last Updated on July 30, 2025 10:40, AM by

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24865-24932 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24995-25053/25119 पर है। वहीं पहला बेस 24663-24703 पर है जबकि बड़ा बेस 24531-24583पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल बेस-2/निचले स्तरों पर शॉर्ट कवर किए, रिवर्सल का अनुमान था। FII की बिकवाली जारी, इंडेक्स शॉर्ट, नेट शॉर्ट 1.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स रहा। 24800-24900-25000 शॉर्ट कॉल्स देखने को मिला। 24800-24700-24600 पर पहली बार पुट राइटिंग देखने को मिला। निफ्टी बैंक के लिए 3 पॉजिटिव 50DEMA, निफ्टी 100DEMA/20WEMA सपोर्ट मिल रहा। ऑप्शन आंकड़ों के मुताबिक 24865/24932 और 24703-24663 ट्रेड रेंज है।

उन्होंने आगे कहा कि उपरी स्तरों पर बेचें और उछाल में बेचें और बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी रही। 24861-24932 के ऊपर निफ्टी का ट्रेड रेंज बढ़ेगा। रजिस्टेंस-1 के ऊपर 25000-25119 (20DEMA) संभव है। 24663-583 के नीचे गए तो नया खतरा बढ़ेगा और 24531-24480 दिखेगा।

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 56531-56688 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56965-57110/57234 पर है। वहीं पहला बेस 55845-56019 पर है जबकि बड़ा बेस 55713-55445/55511 पर है।

उन्होंने कहा कि कल 50DEMA पर सपोर्ट लिया, लेकिन बड़ा पुलबैक नहीं मिला। कल 56000 (50DEMA) जोन पर ज्यादा पुट नहीं जुड़े। 56000 और 56500 पर कॉल राइटर्स, रजिस्टेंस-1 में 20DEMA पर है।

उन्होंने आगे कहा कि रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच ट्रेंड जोन है। रजिस्टेंस-1 पार हुआ तो 56965-57110-57234 मिलेगा। बेस-1 के नीचे गिरावट बढ़ेगी, और नीचे 55713-55511 संभव है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top