Last Updated on July 29, 2025 9:43, AM by
- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE Sensex NSE Nifty 29 July 2025 Updates | Bank Realty Metal Media Power Share Price
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सोमवार (28 जुलाई) सेंसेक्स 572 अंक गिरकर 80,891 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 156 अंक की गिरावट रही, ये 24,681 के स्तर पर बंद हुआ।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 29 जुलाई को सेंसेक्स करीब 50 अंक गिरकर 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 20 अंक की गिरावट है, ये 24,660 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। BEL, जोमैटो और इंफोसिस के शेयर्स 2% तक की गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस और HCL टेक में मामूली तेजी है।
निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE का IT, मीडिया और प्राइवेट बैंकों के इंडेक्स गिरे हैं। वहीं, ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में मामूली तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.91% नीचे 40,623 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.59% ऊपर 3,228 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.09% नीचे 25,562 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.076% गिरकर 3,595 पर कारोबार कर रहा है।
- 28 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% गिरकर 44,838 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.24% ऊपर 21,179 पर और S&P 500 0.018% ऊपर 6,390 पर बंद हुए।
28 जुलाई को FIIs ने 6,082 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे
- 28 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 6,082.47 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,764.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 36,591.13 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 46,590.52 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
- जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
कल 572 अंक गिरा था शेयर बाजार
सोमवार (28 जुलाई) सेंसेक्स 572 अंक गिरकर 80,891 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 156 अंक की गिरावट रही, ये 24,681 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 7.31% और 3.53% गिरे। कुल 15 कंपनियों के शेयर 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।
निफ्टी के 50 शेयरों में 35 में गिरावट और 15 में तेजी रही। NSE का रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.07% गिरा। इसके अलावा, मीडिया 2.70%, प्राइवेट बैंक 1.65%, सरकारी बैंक 1.20% और मेटल 1.15% नीचे बंद हुए।

————————
ये खबर भी पढ़ें…
बाजार में 29 जुलाई को ट्रेंड रिवर्सल दिख सकता है: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स पर रहेगी नजर

शेयर बाजार के लिए कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 29 जुलाई की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन ट्रेंड रिवर्सल दिख सकता है। यानी, बाजार शॉर्ट-टर्म टॉप या बॉटम बना सकता है।
इसके अलावा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।