Last Updated on July 24, 2025 10:52, AM by
Nifty Trading Plan for July 24 : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार आज हल्की गिरावट के साथ सपाट नजर आ रहे हैं। फिलहाल सुबह 9.20 बजे के आसपास निफ्टी 10 अंक यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 25210 के नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स में 65 अंकों से ज्यादा की कमजोरी दिख रही थी। पिछले कारोबारी दिन पर नजर डालें तो बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 25,200 से ऊपर बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 82,726.64 पर और निफ्टी 159 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 25,219.90 पर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। ये 25 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 25,220.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार
अमेरिका और जापान के बीच व्यापार समझौते की खबर के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में तेज़ी रही। ट्रेजरी यील्ड में तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 507.85 अंक या 1.14% बढ़कर 45,010.29 पर, एसएंडपी 500 49.35 अंक या 0.78% बढ़कर 6,358.97 पर और नैस्डैक कंपोजिट 127.33 अंक या 0.61% बढ़कर 21,020.02 पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजार जोश में दिख रहे हैं। हालांकि गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ये 25 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 25,220.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.72 फीसदी की मजबूती दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.32 फीसदी बढ़ कर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग भी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। कोस्पी में 0.16 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 3,604.47 के स्तर पर दिख रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशक 23 जुलाई को लगातार तीसरे दिन नेट सेलर बने रहे और उन्होंने 4,209 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 13वें दिन भी खरीदारी जारी रखी और 4,358 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।