Last Updated on July 22, 2025 11:43, AM by
अच्छी शुरुआत के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ है। निफ्टी 25100 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी ऊपर से करीब 200 अंक नीचे आ गया है। मिडकैप में भी फ्लैट कारोबार हो रहा है। रियल्टी और फार्मा में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसले हैं। वहीं ऑटो और FMCG शेयरों में भी नरमी है। दूसरी ओर डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में आज खरीदारी का मूड बना हुआ है।
आज कैपिटल मार्केट शेयर फोकस में हैं। अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट (JANE STREET) को राहत मिलने से कैपिटल मार्केट शेयरों में जोश दिख रहा है। जेन स्ट्रीट को SEBI से वायदा में ट्रेडिंग की इजाजत मिल गई है। 4840 करोड़ रुपए की रकम चुकाने के बाद ये इजाजत मिली है। SEBI ने किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर आगाह किया है। SEBI ने स्टॉक एक्सचेंज को जेन स्ट्रीट नजर रखने को भी कहा है।