Uncategorized

बाजार खुलते ही 10% गिर गया टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक साल में आधी रह गई है कीमत

बाजार खुलते ही 10% गिर गया टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक साल में आधी रह गई है कीमत

Last Updated on July 15, 2025 12:54, PM by

तेजस नेटवर्क्स में टाटा ग्रुप का निवेश है। आज इस कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। एक साल में इसकी कीमत आधी रह गई है। पहली तिमाही में कंपनी का रिजल्ट अच्छा नहीं रहा।

तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज भारी गिरावट आई।
 
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप के निवेश वाली कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज बाजार खुलते ही भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर बीएसई पर 10% तक गिर गए। यह गिरावट 629.65 रुपये तक पहुंच गई, जो इसका 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट पहली तिमाही के नतीजों के बाद आई है। कंपनी को इस तिमाही में 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।कंपनी की पहली तिमाही में कुल आय 202 करोड़ रुपये रही। पिछले साल यह आंकड़ा 1,563 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से कंपनी की इनकम में 87% की भारी गिरावट आई है। पूरे साल FY25 में कंपनी की आय 8,923 करोड़ रुपये थी। तेजस नेटवर्क्स को जून तिमाही में 297 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 122 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

 

आधी रह गई कीमत

तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में पिछले एक साल में इसमें 50.46% की गिरावट आई है। इस साल यह 40.75% तक गिर चुका है। पिछले छह महीनों में यह 33.82% गिरा है जबकि तीन महीने में इसमें 16.40% की गिरावट आई है। पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 0.79% की गिरावट आई है। सोमवार को, तेजस नेटवर्क्स के शेयर BSE पर 0.8% बढ़कर 699.40 रुपये पर बंद हुए थे। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,467.60 रुपये है।

दिल प्रकाश

लेखक के बारे मेंदिल प्रकाशदिल प्रकाश नवभारतटाइम्स.कॉम में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। उन्हें पत्रकारिता में 17 साल से अधिक अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत साल 2006 में यूनीवार्ता से की थी। शुरुआत में खेल डेस्क के लिए काम किया। इस दौरान राष्ट्रमंडल खेल (2010), हॉकी वर्ल्ड कप, आईपीएल और वनडे वर्ल्ड कप (2011) को कवर किया। फिर नेशनल ब्यूरो से जुड़े और पार्लियामेंट से लेकर राजनीति, डिफेंस और पर्यावरण जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान तीन साल तक बीबीसी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर रहे। यूनीवार्ता में दस साल तक काम करने के बाद साल 2016 में बिजनस स्टैंडर्ड से जुड़े। फरवरी 2020 में ऑनलाइन का रुख किया।और पढ़ें

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top