Markets

Stocks on Broker’s Radar: एचपीसीएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज, एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स के स्टॉक्स हैं आज के लिए ब्रोकरेजेज की पसंद

Stocks on Broker’s Radar: एचपीसीएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज, एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स के स्टॉक्स हैं आज के लिए ब्रोकरेजेज की पसंद

Last Updated on July 9, 2025 9:48, AM by

Stocks on Broker’s Radar : आज दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने एचपीसीएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज, एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स के स्टॉक्स पर दांव लगाया है। सिटी ने एचपीसीएल पर कहा कि क्रूड कीमतें घटने से मार्केटिंग मार्जिन बढ़ेगा। रिटेल फ्यूल प्राइस स्थिर, फ्यूल प्राइस में जल्द कटौती की संभावना कम है। LPG घाटे के लिए OMCs कंपनियों को मुआवजा मिल सकता है। वहीं नोमुरा ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर कहा कि इसमें अनुमान से कम प्री-सेल्स का मोमेंटम संभव है। शेयर का वैल्युएशन महंगा नजर आ रहा है। जानते हैं पेंट कंपनियों पर ब्रोकरेजेज की क्या राय है-

सिटी ने एचपीसीएल पर राय देते हुए कहा कि ये शेयर 3 महीने में 21% तक चला है। इसमें छोटी अवधि में और तेजी मुमकिन है। Q1 में मजबूत EBITDA, EPS 22 रुपये/शेयर संभव है। पूरे साल का EPS अनुमान का 40% है। क्रूड कीमतें घटने से मार्केटिंग मार्जिन बढ़ेगा। रिटेल फ्यूल प्राइस स्थिर, फ्यूल प्राइस में जल्द कटौती की संभावना कम है। LPG घाटे के लिए OMCs कंपनियों को मुआवजा मिल सकता है। शेयर को 90 दिनों के पॉजिटिव कैटलिस्ट वॉच लिस्ट में शामिल किया गया है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 510 रुपये तय किया है।

NOMURA ON GODREJ PROPERTIES

नोमुरा ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अनुमान से कम प्री-सेल्स का मोमेंटम संभव है। शेयर का वैल्युएशन महंगा नजर आ रहा है। FY26 में 31,000 करोड़ रुपये का प्री-सेल्स संभव है। FY26 में 32,500 करोड़ रुपये के प्री-सेल्स का गाइडेंस दिया था। डिलीवरी को देखे तो एक्जिक्यूशन में चुनौतियां दिख रही हैं।

HSBC ON ASIAN PAINTS & BERGER PAINTS

एचएसबीसी ने पेंट कंपनियों पर रिपोर्ट जारी की है। इसमें ब्रोकरेज ने कहा कि इंडस्ट्री में डीलर्स इंसेंटिव का अंतर लगभग खत्म हो गया है। डीलर्स इंसेंटिव में समानता कंपिटीशन के लिहाज से अहम मानी जा रही है। दूसरी छमाही में इंडस्ट्री के ग्रोथ में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

एचएसबीसी ने एशियन पेंट्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2900 रुपये तय किया है। इसके साथ ही बर्जर पेंट्स पर भी खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 640 रुपये तय किया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top