Last Updated on July 4, 2025 8:46, AM by
JULY 04, 2025 / 7:41 AM IST
Stock Market Live Update: 3 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप की भी फ्लैट क्लोजिंग हुई। बेंचमार्क इंडेक्स सुबह की बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहे और 3 जुलाई को एक और वोलेटाइल सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। आज निफ्टी 25,400 के आसपास रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 170.22 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 83,239.47 पर और निफ्टी 48.10 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 25,405.30 पर बंद हुआ।