Uncategorized

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानिये 25 जून को कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानिये 25 जून को कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Last Updated on June 25, 2025 10:32, AM by Pawan

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 25 जून 2025 बुधवार को 10 ग्राम सोने का भाव कल की तुलना में 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है। सोने का भाव एक लाख रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 99,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 90,900 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानें बुधवार 25 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

25 जून 2025 को सोने का भाव 

बुधवार 25 जून को सोने की कीमतों में नरमी रही। आज सोने-चांदी का भाव लाल निशान पर खुला। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,360 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 90,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,090 99,360
चेन्नई 90,940 99,210
मुंबई 90,940 99,210
कोलकाता 90,940 99,210
जयपुर 91,090 99,360
नोएडा 91,090 99,360
गाजियाबाद  91,090 99,360
लखनऊ 91,090 99,360
बंगलुरु 90,940 99,210
पटना 90,940 99,210

 

चांदी की कीमत – 25 जून 2025

चांदी का भाव आज 25 जून 2025 को 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी का रेट 1,000 रुपये तक कम हुआ है।

देश में कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार में सोने की कीमत, रुपया और डॉलर की विनिमय दर, और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। लेकिन भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और आस्था का भी प्रतीक है। शादी, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे समय लोगों की मांग बढ़ जाती है, जिससे सोने की कीमत भी अक्सर बढ़ जाती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top