Uncategorized

सोना ₹193 बढ़कर ₹98,884 पर पहुंचा: चांदी ₹1 लाख 7 हजार किलो बिक रही, गोल्ड ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है

सोना ₹193 बढ़कर ₹98,884 पर पहुंचा:  चांदी ₹1 लाख 7 हजार किलो बिक रही, गोल्ड ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है

Last Updated on June 23, 2025 19:35, PM by Pawan

 

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹193 बढ़कर ₹98,884 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना ₹98,691 पर था।

 

वहीं चांदी की कीमत ₹25 बढ़कर ₹1,06,800 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,775 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,840 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,450
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,690 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,300
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,690 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,300
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,690 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,300
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,740 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,350

इस साल अब तक ₹22,722 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,722 रुपए बढ़कर 98,884 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,783 रुपए बढ़कर 1,06,800 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top