Last Updated on June 23, 2025 9:43, AM by
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 23 जून को सेंसेक्स करीब 500 अंक नीचे 81,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 24,980 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 2 शेयरों में तेजी जबकि28 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो सहित लगभग 13 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। BEL और एयरटेल में 2% तक की तेजी है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 में तेजी और 44 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी 1.2%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1% और मेटल-FMCG-बैंकिंग शेयर्स 0.70% गिरे हैं।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 227 अंक नीचे 38,175 के स्तर पर और कोरिया के कोस्पी में करीब 21 अंक गिरकर 3,000 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 25 अंक (0.11%) गिरकर 23,505 के स्तर पर, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 5 अंक ऊपर 3,365 पर कारोबार कर रहा है।
- 20 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 35 अंक चढ़कर 42,206.82 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.51% नीचे 19,447 पर और S&P 500 13 अंक नीचे 5,967.84 पर बंद हुआ।
20 जून को विदेशी निवेशकों ने 7,941 करोड़ के शेयर खरीदे
- 20 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 7,940.70 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,049.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
- जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹3,897.21 करोड़ और घरेलू निवेशकों ने ₹56,786.30 करोड़ की नेट खरीदारी है।
- मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
शुक्रवार को बाजार में रही थी बड़ी तेजी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 20 जून को सेंसेक्स 1046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 319 अंक की तेजी रही, ये 25,112 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट रही। एयरटेल, नेस्ले , M&M के शेयरों में 3.2% तक की तेजी रही। मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक में गिरावट रही।
निफ्टी के 50 में से 44 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.11% की तेजी रही। हेल्थकेयर, बैंकिंग, IT, मेटल, मीडिया, फार्मा इंडेक्स 1.6% तक चढ़ा।
