Uncategorized

HDB FINANCIAL का 12500 करोड़ का IPO बाजार में आने को तैयार, जानिए हाल ही में आए इस आकार के IPOs का क्या है हाल

HDB FINANCIAL का 12500 करोड़ का IPO बाजार में आने को तैयार, जानिए हाल ही में आए इस आकार के IPOs का क्या है हाल

Last Updated on June 20, 2025 15:05, PM by

HDB FINANCIAL का 12,500 CRORE का IPO बाजार में दस्तक देने वाला है। यह इश्यू 25 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह 24 जून को खुलेगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 2 जुलाई को एंट्री होगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹700-₹740 तय किय गया है। हाल के दिनों में दलाल स्ट्रीट में इस साइज के कई आईपीओ आए हैं। आइए देखते हैं ये IPO कैसा कर रहे हैं।

IPO मोटे, रिटर्न खोटे

HYUNDAI MOTOR का आईपीओ अक्टूबर 2024 में लिस्ट हुआ। इस IPO की साइज 27,870 करोड़ रुपए थी।  IPO Price 1,960 रुपए था। इसका IPO प्राइस से रिटर्न -2.5 फीसदी है। जबकि लिस्टिंग हाई से इसका रिटर्न -4 फीसदी है।

 

LIC का आईपीओ मई 2022 में लिस्ट हुआ। इस IPO की साइज 21,008 करोड़ रुपए थी। IPO Price 949 रुपए था। इसका IPO प्राइस से रिटर्न -2.5 फीसदी है। जबकि लिस्टिंग हाई से इसका रिटर्न -24 फीसदी है।

PAYTM का आईपीओ नवंबर 2021 में लिस्ट हुआ। इस IPO की साइज 18,300 करोड़ रुपए थी। IPO Price 2,150 रुपए था। इसका IPO प्राइस से रिटर्न -60 फीसदी है। जबकि 52 वीक हाई से इसका रिटर्न -23 फीसदी है।

COAL INDIA का आईपीओ अक्टूबर 2010 में लिस्ट हुआ। इस IPO की साइज 15,200 करोड़ रुपए थी। IPO Price 245 रुपए था। इसका IPO प्राइस से रिटर्न +57 फीसदी है। जबकि लिस्टिंग हाई से इसका रिटर्न -30 फीसदी है।

SWIGGY का आईपीओ नवंबर 2024 में लिस्ट हुआ। इस IPO की साइज 11,327 करोड़ रुपए थी। IPO Price 390 रुपए था। इसका IPO प्राइस से रिटर्न -4 फीसदी है। जबकि लिस्टिंग हाई से इसका रिटर्न -40 फीसदी है।

GIC आईपीओ अक्टूबर 2017 में लिस्ट हुआ। इस आईपीओ का आकार 11,175 करोड़ रुपये था। आईपीओ की कीमत 912 रुपए थी। इसका IPO प्राइस से रिटर्न -60 फीसदी है। जबकि लिस्टिंग हाई से इसका रिटर्न -57 फीसदी है।

SBI CARD आईपीओ मार्च 2020 में लिस्ट हुआ। इस आईपीओ का आकार 10,354 करोड़ रुपये था। आईपीओ की कीमत 755 रुपए थी। इसका IPO प्राइस से रिटर्न +2 फीसदी है। जबकि लिस्टिंग हाई से इसका रिटर्न -9 फीसदी है।

NTPC GREEN आईपीओ नवंबर 2024 में लिस्ट हुआ। इस आईपीओ का आकार 10,000 करोड़ रुपये था। आईपीओ की कीमत 108 रुपए थी। इसका IPO प्राइस से रिटर्न जीरो है। जबकि लिस्टिंग हाई से इसका रिटर्न -33 फीसदी है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top