Uncategorized

भारतीय सेना को म‍िलेंगे अब ये खतरनाक ड्रोन, जैसे ही साइन हुई डील दिखा असर, लेकिन…

भारतीय सेना को म‍िलेंगे अब ये खतरनाक ड्रोन, जैसे ही साइन हुई डील दिखा असर, लेकिन…

Last Updated on June 18, 2025 19:06, PM by Pawan

नई दिल्ली:भारत फोर्ज ने फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी तुर्गिस गैलार्ड (Turgis Gaillard) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस डील का मकसद AAROK यूएवी अडवांस ड्रोन की पेशकश और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में इसका उत्पादन करना है। इसके बाद भारत फोर्ज के शेयर बुधवार को एक समय 2% तक बढ़ गए। यह और बात है कि बाजार बंद होने तक शेयरों में यह तेजी कायम नहीं रह सकी। भारत फोर्ज और तुर्गिस गैलार्ड मिलकर भारतीय सेना को AAROK UAV ड्रोन देंगे। यह UAV आधुनिक और शक्तिशाली है। इससे युद्ध में सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। भारत फोर्ज के शेयर 2 फीसदी बढ़कर 1325.05 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि, बाजार बंद होते समय यह 0.16 फीसदी टूटकर 1297.70 रुपये पर पहुंच गया।

भारत फोर्ज के शेयर आज 2% तक ऊपर चढ़े। बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर शेयर 1297.70 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 62,041 करोड़ रुपये रहा। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। 7 अप्रैल, 2025 को शेयर की कीमत 919.10 रुपये तक गिर गई थी, जो 52 हफ्तों में सबसे कम थी। वहीं, 21 जून, 2024 को शेयर की कीमत 1826.20 रुपये तक पहुंच गई थी, जो 52 हफ्तों में सबसे ज्यादा थी।

 

कम कीमत में बेहतरीन तकनीक

भारत फोर्ज का स्टॉक अभी न तो ज्यादा खरीदा जा रहा है और न ही ज्यादा बेचा जा रहा है। इसका RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 59.6 है, जो यह बताता है कि शेयर की स्थिति सामान्य है। भारत फोर्ज के शेयर 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। लेकिन, यह 5 दिन और 10 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे है। भारत फोर्ज के शेयरों में पिछले एक साल में 27.51% की गिरावट आई है। लेकिन, पिछले दो सालों में 55% की बढ़त हुई है।

डील पर भारत फोर्ज ने बताया, ‘AAROK एक MALE-क्लास UAV है। इसे कम कीमत पर बेहतरीन तकनीक देने के लिए बनाया गया है। यह ज्यादा ऊंचाई पर और लंबे समय तक उड़ सकता है। यह लंबी दूरी तक निगरानी करने में सक्षम है। इसके इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सेंसर और रडार दुश्मन पर नजर रख सकते हैं। AAROK हमेशा कमांड और कंट्रोल सिस्टम के साथ अन्य सैन्य संसाधनों से जुड़ा रहता है। यह जानकारी भेजकर सामरिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है।’ इसका मतलब है कि AAROK दुश्मन पर नजर रखने और सेना को सही जानकारी देने में बहुत उपयोगी है।

क्‍या करती है भारत फोर्ज?

भारत फोर्ज ने आगे कहा, ‘AAROK 1.5 टन से ज्यादा हथियार ले जा सकता है और सुरक्षित दूरी से हमला कर सकता है। यह दुश्मन के डिफेंस को तोड़ने और उनके हवाई सुरक्षा सिस्टम को खत्म करने में मदद करता है।’ यानी, AAROK दुश्मन को दूर से ही मार गिराने में सक्षम है।

भारत फोर्ज ऑटोमोटिव, रेलवे, रक्षा, निर्माण और खनन, एयरोस्पेस, समुद्री और तेल और गैस जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए सुरक्षा और महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और समाधान प्रदान करती है। कंपनी के अलग-अलग विभाग हैं। इनमें फोर्जिंग, डिफेंस और अन्य शामिल हैं। भारत फोर्ज कई तरह के काम करती है और अलग-अलग उद्योगों को अपनी सेवाएं देती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top