Last Updated on June 17, 2025 9:57, AM by Pawan
Tata Motors Share Price: कंपनी ने FY26 के लिए JLR ने EBIT गाइडेंस घटाकर 5-7% किया है। इसके पहले कंपनी ने 10% ग्रोथ का गाइडेंस दिया था। कंपनी ने फ्री कैश फ्लो जीरो रहने की भी आशंका भी जताई है। कंपनी का कहना है कि FY25 के 150 करोड़ पाउंड के मुकाबले फ्री कैश फ्लो जीरो संभव है। हालांकि FY27 और FY28 में सुधार हो सकता है। EBIT वापस 10% पहुंचाने का कंपनी का लक्ष्य है। इस कंपनी के स्टॉक पर तीन ब्रोकरेज फर्मों ने भी अपनी राय जाहिर की है। जानते हैं किस ब्रोकरेज फर्म की क्या है रेटिंग और उनके टारगेट प्राइस क्या है।
गाइडेंस घटाने से टाटा मोटर्स का शेयर कल बाजार में करीब 4 परसेंट टूट गया। निफ्टी और वायदा का टॉप लूजर बना था। आज ये स्टॉक बाजार के शुरुआती घंटे में सुबह 9.30 बजे 0.80 परसेंट या 5.50 रुपये गिर कर 681.15 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
BROKERAGES ON TATA MOTORS
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने टाटा मोटर्स पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 805 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY26 में JLR को लेकर उनका सतर्क नजरिया है। FY26 में JLR का 5-7% EBIT मार्जिन गाइडेंस सामने आया है। चीन में प्रीमियम PV सेगमेंट में चुनौतियां हैं।
जेफरीज ने ऑटो स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि FY26 के लिए JLR ने कमजोर आउटलुक दिया। FY26 के लिए JLR ने 5-7% EBIT मार्जिन गाइडेंस दिया है। ब्रान्ड और आंतरिक कॉस्ट कंट्रोल पर JLR का फोकस है। ब्रोकरेज ने FY26-28 के लिए EPS अनुमान 12-19% घटाया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 600 रुपये तय किया है।
MORGAN STANLEY ON TATA MOTORS
मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 715 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि JLR हर मोर्चे पर मजबूत नजर आ रहा है। अर्निंग्स में धीरे-धीरे ही टर्नअराउंड संभव है। FY26 में अर्निंग्स डाउनग्रेड दिख सकता है। जियोपॉलिटिकल, US टैरिफ चुनौतियां सामने है। कमजोर डॉलर, चीन में चुनौतीपू्र्ण र्मैक्रो देखने को मिल रहा है।
(डिस्क्लेमरः stock market news पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Stock market news यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
