Last Updated on June 16, 2025 9:42, AM by
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
शुक्रवार को पैसा बेचकर नहीं, खरीदकर बना। निफ्टी शुरुआत में निचला स्तर बनाया और 1% रिकवरी के साथ बंद हुआ। मिडकैप ने भी निचले स्तर पर शुरुआत के साथ 1.7% की रिकवरी दिखाई। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। अभी कुछ समय बाजार में पोजीशनल ट्रेड नहीं लें। अभी सिर्फ और सिर्फ इंट्राडे ही रहने का समय है। लेकिन युद्ध का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। ब्रेंट क्रूड भी $75 के ऊपर अभी जाने को तैयार नहीं है। ऐतिहासिक तौर पर, जियोपॉलिटिकल लड़ाई निवेश का सबसे शानदार मौके होते हैं। निवेशक इस लड़ाई का इस्तेमाल गिरावट में खरीदारी के लिए करें।
बाजार: आज के संकेत
अमेरिकी बाजार गिरे, लेकिन उतने ही जितने हम पचाकर गए थे। ब्रेंट और डॉलर इंडेक्स में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। FIIs की कैश और फ्यूचर्स दोनों में बिकवाली है, लेकिन बड़ी नहीं है। लगता है कि कोई भी इस समय बड़ा फैसला लेना नहीं चाहता। कंफ्यूजन है कि ये लड़ाई कब और कैसे आगे बढ़ेगी। निफ्टी के लिए 24,850-24,950 एक अहम रजिस्टेंस जोन है। निफ्टी के लिए शुक्रवार का open low यानी 24,473 सबसे अहम सपोर्ट है। भारतीय बाजारों ने पिछले 1 साल में बहुत कुछ झेला है। बाजार बहुत ज्यादा गिरने को तैयार नहीं है। खास तौर पर मिड और स्मॉल कैप में काफी मजबूती है लार्जकैप की दिक्कत है कि चलते ही FIIs बेचने आ रहे हैं।
बाजार: क्या करें ट्रेडर और निवेशक?
इजरायल-ईरान के बीच लड़ाई एकदम गलत समय पर हुई है। हम एक बहुत मजबूत अपट्रेंड में थे। RBI पॉलिसी ने बाजार में एक जान भरी थी। खैर, जो भी है, निफ्टी अभी भी कमजोर नहीं हुआ है। जब तक 24,450 के नीचे बंद नहीं हों, शॉर्ट मत करिए। लेकिन अपट्रेंड वापस शुरू होने के लिए 24,950 के ऊपर बंद होना जरूरी है। अगले कुछ दिन आपको दोनों तरफ ट्रेड्स लेने होंगे। निफ्टी में 300-400 अंकों के स्विंग नहीं झेल सकते तो दूर रहें। बेहतर होगा आप चुनिंदा थीम्स पर फोकस कर सकते हैं। डिफेंस अभी भी एक बेहतरीन थीम है। IT, फार्मा में भी रिलेटिव स्ट्रैंथ दिखती है। तेल-गैस शेयरों में अब थोड़ा संभलकर चलना होगा। हर 200 अंकों की गिरावट में निफ्टी के ETF जोड़ें। हर 500 अंकों की गिरावट में बैंक निफ्टी का ETF जोड़ें।
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,850-24,950 पर है। 24,850 रिजेक्ट होने पर बेचें स्टॉपलॉस 24,950 पर है। पहला सपोर्ट 24,550-24,600 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 पर है। 24,550 होल्ड हुआ तो खरीदें, स्टॉपलस 24,450 पर रखें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 55,800-56,000 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56,200-56,500 पर है। 55,800 रिजेक्ट होने पर बेचें और स्टॉपलस 56,000 पर लगाए। पहला सपोर्ट 55,150-55,200 पर रखें। जबकि बड़ा सपोर्ट 54,500-55,000 पर है। 55,200 होल्ड हुआ तो खरीदें, इसके लिए स्टॉपलॉस 55,000 पर है