Last Updated on June 11, 2025 9:28, AM by Pawan
Bank Holiday On 6 June 2025: आज बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 11 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं तो वह आज नहीं कर पाएंगे। ग्राहक अपना काफी काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं।आपको बता दें कि बैंक आज सिर्फ 2 राज्यों में बंद हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने बुधवार 11 जून को बैंकों को छुट्टी क्यों दी है।
बुधवार 11 जून 2025 को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
आज बुधवार 11 जून को बैंक संत कबीर जयंती और सागा दावा के कारण हिमाचल प्रदेश और गंगटोक में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। संत कबीर जयंती हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह दिन संत कबीर दास जी की जन्मतिथि के रूप में श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है। संत कबीर एक महान समाज सुधारक, कवि और भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे। सागा दावा भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण को समर्पित है। यह दिन बौद्ध अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।
जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
11 जून (बुधवार): संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा – सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद।
30 जून (सोमवार): रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद।
वीकेंड की छुट्टियां (पूरे देश में लागू)
14 जून (शनिवार – दूसरा शनिवार)
15 जून (रविवार)
22 जून (रविवार)
28 जून (शनिवार – चौथा शनिवार)
29 जून (रविवार)
बैंक की आज मिलेगी ये सभी सर्विस
अगर आप छुट्टियों के दौरान बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो ये जान लें कि नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI, वॉलेट और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। मतलब, पैसे भेजने या निकालने जैसे ऑनलाइन काम आप आराम से कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, खाता खोलना है या किसी भी तरह का ब्रांच वाला काम है, तो कोशिश करें कि ये काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लें। साथ ही अपने इलाके की बैंक ब्रांच से छुट्टियों की सही जानकारी जरूर ले लें, ताकि कोई परेशानी न हो।
RBI ने जारी की जून 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
| जून 2025 | 6 | 7 | 11 | 27 | 30 |
|---|---|---|---|---|---|
| अगरतला | • | ||||
| अहमदाबाद | |||||
| आईजॉल | • | • | |||
| इंफाल | • | • | |||
| ईटानगर | |||||
| कानपुर | • | ||||
| कोच्ची | • | ||||
| कोलकाता | • | ||||
| कोहिमा | • | ||||
| गंगटोक | • | ||||
| गुवाहाटी | • | ||||
| चंडीगढ़ | • | ||||
| चेन्नै | • | ||||
| जम्मू | • | ||||
| जयपुर | • | ||||
| तिरुवनंतपुरम | • | ||||
| देहरादून | • | ||||
| नई दिल्ली | • | ||||
| नागपुर | • | ||||
| पटना | • | ||||
| पणजी | • | ||||
| बंगलूर | • | ||||
| बेलापुर | • | ||||
| भुवनेश्वर | • | • | |||
| भोपाल | • | ||||
| मुंबई | • | ||||
| राँची | • | ||||
| रायपुर | • | ||||
| लखनऊ | • | ||||
| श्रीनगर | • | ||||
| शिमला | • | • | |||
| शिलांग | • | ||||
| हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश | • | ||||
| हैदराबाद – तेलंगाना | • |
क्यों बंद रहेंगे जून 2025 में बैंक
| छुट्टियों का कारण | दिन |
|---|---|
| ईद-उल-अज़हा (बकरीद) | 6 |
| बकरीद (ईद-उल-जुहा) | 7 |
| संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा | 11 |
| रथयात्रा/कांग (रथयात्रा) | 27 |
| रेमना नी | 30 |