IT Stocks : कोफोर्ज आज बाजार के फोकस में है। इसकी तेजी ने पूरे मिडकैप IT सेक्टर में जोश भर दिया है। क्यों दौड़ रहे हैं मिडकैप IT शेयर और कोफोर्ज में क्या हैं तेजी के ट्रिगर, इस पर नजर डालें तो कोफोर्ज के मैनेजमेंट की कमेंट्री बहुत बुलिश है। ब्रोकरेज हाउसेस ने मिडकैप IT शेयर को अपग्रेड किया है। US और चीन की ट्रेड वार्ता अभी तक अच्छी चल रही है। इन खबरों के चलते आज इस शेयर में अच्छी तेजी आई है। एनएसई पर ये शेयर 3.25 बजे के आसपास 39.50 रुपए यानी 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 1834 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज की इसका दिन का हाई 1,895 रुपए और दिन का लो 1,817 रुपए है।
कोफोर्ज मैनेजमेंट कमेंट्री बुलिश
कोफोर्ज मैनेजमेंट कमेंट्री काफी बुलिश है। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि अभी मैक्रो चिंता के कोई संकेत नहीं हैं। मैनेजमेंट को वित्त वर्ष 2026 में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी छमाही में ज्यादा ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2026 में 14 फीसदी EBIT मार्जिन हासिल होने की उम्मीद है। कंपनी बड़ी डील्स के पीछे है। RFPs का इंतजार नहीं कर रही है।
कोफोर्ज पर जेपी मॉर्गन
जेपी मॉर्गन का कोफोर्ज पर बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक्स को आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 2080 रुपए का टारगेट दिया है। कोफोर्ज, जेपी मॉर्गन का टॉप IT पिक बना हुआ है। कंपनी का मैनेजमेंट हमेशा की तरह बुलिश है। फिलहाल किसी मैक्रो चिंता के संकेत नहीं है। मैनेजमेंट को वित्त वर्ष 2026 में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 में 14 फीसदी EBIT मार्जिन हासिल होने की उम्मीद है।
कैसी रही शेयर की चाल
पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 7.84 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 19.29 फीसदी तेजी आई है। 3 महीने में इसने 21.61 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, जनवरी से अब तक ये शेयर 5.10 फीसदी टूटा है। पिछले 1 साल में कोफोर्ज ने 75.62 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इस शेयर में 163.12 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
पूरे मिडकैप आईटी में रही तेजी
कोफोर्ज के साथ ही दूसरे मिड कैप आईटी शेयरों में भी जोरदार तेजी रही। परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की तेजी रही। एमफैसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एलटीआई माइंडट्री, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इस बीच विप्रो और इंफोसिस के शेयरों में भी 0.9 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
