Uncategorized

Crude Oil Price: 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड का भाव, क्या $70 के पार जाएगा भाव, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Crude Oil Price: 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड का भाव, क्या  के पार जाएगा भाव, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Last Updated on June 10, 2025 13:33, PM by Pawan

Crude Oil Price: कच्चे तेल का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI में भी $65 के ऊपर कारोबार कर रहा है। ट्रेडर्स शॉर्ट पोजिशन कम कर रहे हैं, जिससे क्रूड की कीमतों को सहारा मिला। इधर एमसीएक्स पर कच्चे तेल का दाम भी 5600 के पार निकला है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने ईरान में बढ़ते यूरेनियम स्टॉक पर चिंता जताई। अमेरिका और ईरान इस हफ्ते वियना में नई बातचीत करेंगे। चीन-अमेरिका वार्ता में हर शब्द पर बाजारों की नजर है। लंदन में आज दोनों के बीच दूसरे दिन की बैठक होगी। मांग बढ़ने की उम्मीद से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। यूक्रेन पर रूस के हमलों से भी तेजी आई। लॉस एंजेलिस की स्थिति से राजनीतिक तनाव बढ़ा है और तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। अमेरिका-ईरान न्यूक्लीयर डील पर अनिश्चितता बनी हुई है

MCX पर क्रूड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कच्चे तेल में 4 फीसदी का उछाल आया है जबकि 1 महीने में 9 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि जनवरी 2025 में अब तक क्रूड ने 9 फीसदी की गिरावट दिखाई दी है। वहीं 1 साल में इसमें 12 फीसदी की गिरावट आई है।

जब कोई बहुत बड़ी खबर न आ जाएं तब तक दाम नहीं चढ़ेंगे

एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा का कहना है कि कच्चा तेल एक प़ॉलिटिकल कमोडिटी है। डिमांड -सप्लाई, जियोपॉलिटिकल तनाव चाहे हम किसी भी फंडामेटल के नजरिए से देखें तो क्रूड में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। चीन के आंकड़ों के बाद बाजार को मांग बढ़ने की उम्मीद है। यही कारण है कि डिमांड को लेकर बाजार उत्साहित नजर आ रहा है। हालांकि रुस-यूक्रेन युद्ध पर बाजार की नजर बनी हुई है।

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि सऊदी सप्लाई बढ़ने की मांग लगातार कर रहा है। जियोप़ॉलिटिकल हलचल से कच्चे तेल में तेजी आई है। गर्मियों में आमतौर पर पेट्रोल , डीजल की मांग बढ़ती है।

नरेंद्र तनेजा ने आगे कहा कि कच्चे तेल का भाव $62-70 के बीच बना रहेगा। हालांकि अभी 68 डॉलर या 72 डॉलर का भी स्तर दिखाए। कच्चे तेल का भाव $72 के पार भी जा सकता है लेकिन वहां टिकेगा नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि जब कोई बहुत बड़ी खबर न आ जाएं तब तक दाम नहीं चढ़ेंगे। कच्चे तेल के दाम $62-70 के बीच ही बन रह सकते है। फिलहाल कच्चा तेल 70 डॉलर के पार जाता नहीं दिखाता।

(डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top