Markets

Indegene Shares: 2.53 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील्स, फटाक से 3% से अधिक उछल गया भाव

Indegene Shares: 2.53 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील्स, फटाक से 3% से अधिक उछल गया भाव

Last Updated on June 5, 2025 11:44, AM by

Indegene Shares: बुधवार 4 जून को हुई ब्लॉक डील्स के चलते इंडीजीन के शेयर आज रॉकेट बन गए। बुधवार की शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक इन ब्लॉक डील्स के तहत सुनील सिंघानिया की एबेकस एमर्जिंग अपॉर्च्यूनिटीज फंड ने 12.1 लाख शेयर खरीदे। सबसे अधिक ईस्ट ब्रिज कैपिटल ने 21.68 लाख शेयर खरीदे। कुल मिलाकर ब्लॉक डील्स में 2.53 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ जो कंपनी की कुल आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 10.56% है। इसके चलते इंडीजीन के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 3.66% उछलकर ₹611.50 पर पहुंच गए। हल्की मुनाफावसूली के चलते फिलहाल यह 3.03% की बढ़त के साथ ₹607.80 पर है।

किसने खरीदे कितने शेयर?

बुधवार को जो ब्लॉक डील हुई थी, उसमें खास बात ये है कि स्मालकैप वर्ल्ड फंड के अलावा बाकी सभी इंडीजीन के नए निवेशक हैं। मार्च 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड की इसमें 1.19% हिस्सेदारी थी। बुधवार को 10.56% होल्डिंग के बराबर यानी 2.53 करोड़ शेयरों का ₹591 के औसक भाव पर लेन-देन हुआ। इस सौदे के जरिए कार्लील ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। मार्च 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कार्लील के सीए डॉन इंवेस्टमेंट्स की इसमें 10.20% हिस्सेदारी थी। अब यहां बुधवार को हुए ब्लॉक डील्स की डिटेल्स दी जा रही है-

फंड कितने शेयर खरीदे
East Bridge Capital 21.68 लाख
Societe Generale ODI 18.8 लाख
Smallcap World Fund 18.28 लाख
PI Opportunities AIF 16.92 लाख
Abakkus Emerging Opportunities Fund 12.1 लाख

 

Indegene’s Shareholding: प्रमोटर्स होल्डिंग जीरो, रिटेलर्स की 7.68%

इंडीजीन के शेयरहोल्डिंग की बात करें तो मार्च तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें प्रमोटर्स होल्डिंग जीरो है। वहीं खुदरा निवेशकों यानी ₹2 लाख से कम निवेश वाले 1,84,34,774 निवेशकों की होल्डिंग 7.68% होल्डिंग है।

अब तक कैसी रही है Indegene के शेयरों की चाल

इंडीजीन के शेयर पिछले साल 13 मई, 2024 को घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹452 के भाव में जारी हुए थे। पिछले साल 1 अक्टूबर, 2024 को यह ₹736.60 के रिकॉर्ड हाई पर था जिससे 6 महीने में यह 34.13% फिसलकर यह एक साल के निचले स्तर ₹485.15 पर आ गया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top