Markets

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयर 17% तक उछले, इन 2 वजहों से खरीदारी की लग गई होड़

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयर 17% तक उछले, इन 2 वजहों से खरीदारी की लग गई होड़

Last Updated on June 3, 2025 15:57, PM by

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में मंगलवार 3 जून को जबरदस्त उछाल देखी गई। फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावनकोर (FACT) और पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर कारोबार के दौरान 17 फीसदी से अधिक उछल गए। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इस उछाल के पीछे दो बड़ी वजहें रहीं। पहली समय से पहले मानसून का आगमन और दूसरा यूरोपीय देशों से अधिक ऑर्डर मिलने की उम्मीद।

कारोबार के दौरान, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावनकोर (FACT) के शेयर 17 फीसदी तक उछलकर 1,048 रुपये के भाव पर पहुंच गए। वहीं पारादीप फॉस्फेट्स के शेयरों में 4% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई और यह 183.60 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है, जब इस स्टॉक में तेजी दर्ज की गई है।

तेजी के पीछे दो प्रमुख कारण-

 

1. यूरोपीय यूनियन का फैसला बना ट्रिगर

यूरोपीय संसद ने हाल ही में रूस और बेलारूस से आने वाले फर्टिलाइजर्स और दूसरे कृषि उत्पादों पर 50% तक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कदम को यूरोप की इन देशों पर निर्भरता को कम करने की दिशा में देखा जा रहा है। टैरिफ बढ़ने से यूरोपीय मार्केट में रूसी और बेलारुसी फर्टिलाइजर्स महंगे हो जाएंगे।

इसे भारतीय कंपनियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है क्योंकि इसके चलते ग्लोबल मांग का रुख भारतीय फर्टिलाइजर्स कंपनियों की ओर हो सकता है। साथ ही इनके लिए यूरोपीय बाजारों में कॉम्पिटीशन भी कम होगा। यही वजह है कि निवेशकों में भारतीय उत्पादकों को लेकर भरोसा बढ़ा है।

2. समय से पहले और सामान्य से बेहतर मानसून की उम्मीद

इसके अलावा समय से पहले मानसून के आगमन ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2025 के मानसून सीजन के लिए सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है। अच्छी बारिश का सीधा फायदा एग्रीकल्चर सेक्टर को होता है, जिससे फर्टिलाइजर्स और दूसरे कृषि इनपुट्स की मांग में बढ़ोतरी होती है। इस अनुमान ने फर्टिलाइजर्स शेयरों में खरीदारी को और मजबूती दी।

दूसरे फर्टिलाइजर्स शेयरों में भी दिखी तेजी

FACT और पारादीप के अलावा नेशनल फर्टिलाइजर्स और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयरों में भी 8 से 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान, नेशनल फर्टिलाइजर्स का शेयर 10 फीसदी से अधिक उछलकर 109.87 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयर 8 फीसदी तक उछलकर 164.23 रुपये के स्तर तक पहुंच गए।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top