Markets

F&O सेगमेंट में नई एंट्री! भारत डायनामिक्स, मझगांव डॉक, RVNL समेत ये 9 स्टॉक्स हुए शामिल

F&O सेगमेंट में नई एंट्री! भारत डायनामिक्स, मझगांव डॉक, RVNL समेत ये 9 स्टॉक्स हुए शामिल

Last Updated on May 30, 2025 12:23, PM by Pawan

F&O Stocks: शेयर बाजार में जून सीरीज की शुरुआत के साथ ही फ्यूचर्स एंड ऑप्शन्स (Futures & Options) सेगमेंट में सात नए स्टॉक्स को शामिल किया गया है। इन नए स्टॉक्स में ज्यादातर रेलवे और डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनियां (PSUs) हैं। वहीं कुछ मिडकैप फार्मा कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये नौ नए स्टॉक्स, जिन्हें जून सीरीज से F&O सेगमेंट में शामिल किया गया है।

1. भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics)

डिफेंस सेक्टर की यह सरकारी कंपनी अब F&O सेगमेंट का हिस्सा बन गई है। इसका लॉट साइज 325 शेयरों का होगा। पिछले एक महीने में शेयर ने 32.6% की तेज़ी दिखाई है। 2025 में अब तक यह 79% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है। स्टॉक फिलहाल अपने रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है।

2. ब्लू स्टार (Blue Star)

इस एसी कंपनी का लॉट साइज भी 325 शेयरों का है। पिछले एक महीने में स्टॉक में 9% की गिरावट आई है, जिससे इस साल अब तक का घाटा 31% हो गया है।

2. फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare)

हॉस्पिटल चेन फोर्टिस का लॉट साइज 775 शेयर तय किया गया है। हाल ही में इसके मार्च तिमाही के नतीजे आए हैं। पिछले एक महीने में इस शेयर ने 3.68% और छह महीने में करीब 5% की बढ़त देखी है।

3. केंस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology)

इस टेक कंपनी का लॉट साइज 100 शेयरों का होगा। 2025 में अब तक इस शेयर में 21% की गिरावट आई है। पिछले साल रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद से शेयर में तेज गिरावट देखी गई है।

4. मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma)

इस फार्मा कंपनी का लॉट साइज 225 शेयरों का है। हाल ही में यह शेयर अपनी मर्जर एंड एक्विजिशन (M&S) गतिविधियों के चलते चर्चा में रहा था। 2025 में अब तक स्टॉक में 14% की गिरावट देखी जा चुकी है।

5. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders)

सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी मझगांव डॉक का लॉट साइज 175 शेयरों का होगा। 2025 की शुरुआत से अब तक स्टॉक में करीब 60% की तेजी आई है। हालांकि, इससे Q4 के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके चलते आज 30 मई को इसके शेयरों पर दबाव दिखा। हालांकि इसके बावजूद कंपनी ने FY25 का गाइडेंस पार कर लिया है।

6. पिरामल फार्मा (Piramal Pharma)

इस फार्मा कंपनी का लॉट साइज सबसे बड़ा है, 2,500 शेयरों का। 2025 में अब तक इस स्टॉक में 19.6% की गिरावट देखी गई है।

8. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)

इस रेलवे कंपनी के स्टॉक का लॉट साइज 1,375 शेयरों का है। पिछले एक महीने में डिफेंस शेयरों के साथ-साथ रेलवे शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। RVNL में भी निचले स्तर से वापसी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में स्टॉक में 19% की बढ़ोतरी हुई है।

9. यूनो मिंडा (Uno Minda)

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का लॉट साइज 550 शेयरों का है। पिछले एक महीने में इसके शेयर में 14.5% की तेजी आई है।

डिस्क्लेमरः stock market news पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। stock market news यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top