Markets

Stock Market Strategy: क्या इस बार भी 25,000 पर अटकेगा बाजार या टूटेगी दीवार, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर अब कौन सी रणनीति आएगी काम

Stock Market Strategy: क्या इस बार भी 25,000 पर अटकेगा बाजार या टूटेगी दीवार, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर अब कौन सी रणनीति आएगी काम

Last Updated on May 27, 2025 9:40, AM by

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

Stock Market Strategy:  क्या इस बार भी 25,000 पर अटकेगा? सिर्फ इसी सीरीज में 4 बार निफ्टी 25,000 पर अटका है और अब यह पांचवीं बार है। यह एक्सपायरी हफ्ता है और मोमेंटम bulls के साथ है। अगर 25,150 के ऊपर बंद हुआ, तो all time high का रास्ता खुलेगा। निफ्टी और निफ्टी बैंक ने सफलतापूर्वक 20 DEMA को बचाया है। अब निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों के लिए 20 DEMA नया बेस बन गया है।

बाजार: आज के संकेत

 

आज US बाजार से कोई संकेत नहीं हैं। कल अमेरिकी बाजार बंद था और फ्यूचर्स वहीं हैं जहां कल 3.30 पर थे। क्रूड, डॉलर और बॉन्ड यील्ड से भी कुछ खास संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि आज हमें अपने खुद के संकेत खोजने होंगे। आज मंगलवार है, यानी सेंसेक्स की एक्सपायरी का दिन मंगलवार को अक्सर वोलैटिलिटी बढ़ जाती है।

अगर फ्लैट शुरुआत हुई तो ऑप्शन राइटर्स की खुलते ही चांदी होगी।उसके बाद देखना होगा कि बाजार रेंज तोड़ेगा या नहीं। नजरिया पॉजिटिव रखें लेकिन दोनों तरफ की ट्रेड के लिए तैयार रहें। आज नतीजों के हिसाब से कुछ खास नहीं है। आज का बड़ा ग्लोबल संकेत चीन से आया है। टैरिफ के बावजूद चीन का अप्रैल इंडस्ट्रियल मुनाफा 3% बढ़ा है। आज मेटल, केमिकल जैसे शेयरों में अच्छी रैली हो सकती है।

बाजार: अब क्या हो हमारी रणनीति?

अब तक हमारा इंट्राडे रहने का नजरिया रहा है। अब थोड़ी फीलिंग ट्रेंडिंग मूव वाली आ रही है। निफ्टी को अब राइजिंग 20 DEMA के SL के साथ गिरावट में खरीदें। यहां से रिस्क करीब 400 अंकों का है और रिवार्ड करीब 1200 अंकों का है। एक नजरिया हमेशा घरेलू शेयरों पर रहा है। FMCG, ऑटो, रियल एस्टेट शेयरों पर पॉजिटिव नजरिया रहा है। बजट में टैक्स कटौती, RBI रेट कट और मॉनसून बड़े ट्रिगर हैं। नतीजों में दिखने में समय लगेगा लेकिन बाजार पहले ही चलेगा। यही कारण है कि घरेलू सेक्टर्स में हर गिरावट में खरीदारी आई।

बस एक बात का ध्यान रखें, वापस कुछ खराब IPOs और ब्लॉक डील आ रहे हैं। आंख बंद कर सब कुछ मत खरीदें। IPOs में सिर्फ 5% ही पैसा बनाकर देते हैं। ज्यादातर IPOs बहती गंगा में हाथ धोने वाले होते हैं।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,900 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800 (पुट जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,080 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,200 (कॉल जोन) पर है। लॉन्ग रहें, 24,800 का सख्त SL लगाएं। खरीदारी का जोन 24,900-24,950 पर है इसके लिए SL 24,800 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए 56,000 मजबूत दीवार है। 56,000 की दीवार टूटी तो 58,000 का रास्ता खुलेगा। सपोर्ट जोन के पास मिले तो खरीदारी करें। सपोर्ट जोन 55,300-55,400 पर है । लॉन्ग के लिए SL 55,100 पर लगाए।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top