Last Updated on May 26, 2025 9:47, AM by
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पहली पहली बारिश की बूंदें अक्सर मुंबई में एक खास दिन की याद दिलाती हैं। कहते हैं कि मुंबई में पहली बारिश वाले दिन बड़ी रैली होती है। यहां पहली बारिश से मतलब मानसून की शुरुआत वाली बारिश से है, ना कि उससे पहले की बारिश से। कल देर रात से मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। वैसे यह सिर्फ एक कहावत है, कितनी सच है, यह तो वक्त ही बताएगा। हालांकि, संकेत अच्छे हैं, तो हो सकता है कि आज रैली हो जाए।
डोनाल्ड ट्रंप फिर से पलटू राम बने और डाओ फ्यूचर्स में बड़ी रैली हुई। FIIs ने भी छोटी खरीदारी की, लेकिन F&O में अभी भी शॉर्ट कवर नहीं किए। पिछले हफ्ते volatility काफी थी, लेकिन निफ्टी एक रेंज में ही रहा।
भारत ने जापान को पीछे छोड़ा
भारत की इकोनॉमी चौथे स्थान पर पहुंच गई है। $4 ट्रिलियन को पार करते हुए, भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है और चौथे स्थान पर आ गया है। नीति आयोग के CEO के अनुसार, अगले 2 से 3 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है और जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है।
RBI का सरकार को डिविडेंड
RBI का ₹2.69 लाख करोड़ का डिविडेंड FY24 से 27% ज्यादा है। हालांकि डिविडेंड भले ही ज्यादा है, लेकिन बाजार और ज्यादा की उम्मीद कर रहा था। आज देखना होगा कि बाजार इसे कैसे लेगा। इस डिविडेंड में बाजार के लिए कोई बहुत बड़ा पॉजिटिव सरप्राइज नहीं है। टेक्निकली देखा जाए तो इसे निगेटिव सरप्राइज ही माना जाएगा। शुक्रवार को ₹3-3.5 लाख करोड़ तक के नंबर की बात हो रही थी।
तो फिर अब बाजार का टेक्स्चर क्या है?
बाजार बुनियादी तौर पर एक रेंज में है। निफ्टी की बेसिक रेंज 24,450-25,000 है, जबकि बैंक निफ्टी की बेसिक रेंज 54,500-56,000 है। मिडकैप और स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इंडेक्स को सिर्फ इंट्रा-डे के लिए ट्रेड करें और इसी रेंज का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना है। आज अमेरिकी बाजार बंद हैं, इसलिए दोपहर के बाद का एक्शन देखना होगा। FIIs तेजी में भी शॉर्ट कवर नहीं कर रहे हैं। वे बिकवाली तो बड़ी करते हैं, लेकिन रिकवरी में खरीदारी कम कर रहे हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप शेयर विशेष पर फोकस करें। जहां अच्छा ट्रेंड हो, वहीं पर लॉन्ग रहें। ओवरनाइट की कोई भी पोजिशन हेज किए बिना कैरी ना करें। 25,000-25,150 के ऊपर की क्लोजिंग जरूरी है। 25,150 के ऊपर बंद हुए तो बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग संभव है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पहला रजिस्टेंस 24,950-25,050 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 24,650-24,750 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,550-24,650 पर है। निफ्टी के लिए खरीदारी का जोन 24,700-24,750 पर है इसके लिए 24,650 स्टॉपलॉस लगाए। 24,950 फेल हुआ तो बेचें, 25,050 पर स्टॉपलॉस लगाए।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
पिछले दो दिन से दिन के शिखर पर बंद हो रहा है। पहला रजिस्टेंस 55,500-55,750 पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55,800-56,050 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 55,100-55,300 पर है। बड़ा सपोर्ट 54,800-55,000 पर है। खरीदारी का जोन 55,100-55,200 पर है इसके लिए SL 54,800 पर लगाए। निफ्टी बैंक में अभी कोई बिकवाली का ट्रेड नहीं। 55,600 फेल हुआ तो बेचें, और 55,750 पर स्टॉपलॉस लगाए।
